newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sanjay Raut: संजय राउत के घर से ED को मिले कैश पर भाई का आया बयान, बताया पैसा किसका है?

Sanjay Raut: संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कहा कि, हमें कोर्ट पर भरोसा है, कोर्ट जो भी फैसला देंगे हमको मंजूर होगा। उन्होंने ये भी बताया कि, 11 लाख रुपये नहीं, बल्कि दस लाख रुपये है। जब पार्टी के कुछ लोग अयोध्या गए थे उस वक्त ये पैसा जमा किए गए थे। सुनील राउत ने ये भी दावा किया है कि लिफाफे में अयोध्या और एकनाथ शिंदे का नाम भी लिखा है।

नई दिल्ली। आखिरकार देर रात शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्रा चॉल घोटाला मामले में 16 घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने दावा किया है कि, उनके घर से 11.50 रुपये कैश बरामद हुए है। इसी बीच संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर उनके भाई सुनील राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुनील राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, जो संजय राउत के घर से नकदी मिली है वो पार्टी का पैसा है। ये पैसा अयोध्या दौरे के दौरान चंदे के तौर पर जमा किया गया था और पार्टी को वापस लौटना था। ज्ञात हो कि रविवार को संजय राउत के आवास से 11 रुपये कैश बरामद हुआ था। ये भी बताया जा रहा है कि वो इस कैश के बारे में जानकारी नहीं दे पाए।

sanjay raut

संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कहा कि, हमें कोर्ट पर भरोसा है, कोर्ट जो भी फैसला देंगे हमको मंजूर होगा। उन्होंने ये भी बताया कि, 11 लाख रुपये नहीं, बल्कि दस लाख रुपये है। जब पार्टी के कुछ लोग अयोध्या गए थे उस वक्त ये पैसा जमा किए गए थे। सुनील राउत ने ये भी दावा किया है कि लिफाफे में अयोध्या और एकनाथ शिंदे का नाम भी लिखा है। उस पैसे के कवर को भी ईडी ने जमा कर लिया है। ये पैसा पार्टी का था। पार्टी को जमा करने वाले थे।

उधर, संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गई है। पत्रा चॉल मामले में ईडी की गवाह डॉ. स्वप्ना पाटकर को कथित रूप से डराने-धमकाने के लिए शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। स्वप्ना पाटकर का आरोप है कि बीते कई सालों से उन्हें परेशान किया जा रहा था। उनको संजय राउत की तरफ से धमकियां और अभद्र टिप्पणियां की जा रही थीं। जिसके बाद तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।