newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shocker To Sonia: कांग्रेस के इस बड़े नेता ने राहुल गांधी को बताया मानसिक तौर पर अस्थिर, बोले- मंडली से घिरकर…

पीजे कुरियन ने आगे कहा कि राहुल गांधी कई फैसले अपने करीबी नेताओं से सलाह के बाद लेते हैं। इस तरह कांग्रेस आगे नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए जरूरी दखल देने वाले नेताओं को भी नजरंदाज किया गया।

नई दिल्ली। राहुल गांधी को दोबारा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के पक्ष में पार्टी के नेताओं का एक धड़ा है। वहीं, 23 नेताओं का एक गुट चाहता है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी खानदान से न हो। इन सब खींचतान के बीच गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के ही एक बड़े नेता ने राहुल गांधी की मानसिक स्थिति पर सवाल दाग दिया है। कांग्रेस के इस नेता का नाम पीजे कुरियन है। कुरियन संसद और कांग्रेस की सरकारों में अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने अब राहुल गांधी को अस्थिर बताकर पार्टी में नया वितंडा खड़ा कर दिया है।

pj kurien

एक इंटरव्यू में पीजे कुरियन ने राहुल गांधी को मानसिक तौर पर अस्थिर बताया। कुरियन ने कहा कि राहुल गांधी के पास स्थिरता नहीं है और उन्हें जिम्मेदारियां नहीं दी जा सकतीं। कुरियन ने कहा कि गांधी परिवार के बाहर के किसी शख्स को पार्टी की कमान सौंपनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैप्टन कभी भी परेशानी के वक्त जहाज को नहीं छोड़ता, लेकिन राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अचानक कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कुरियन ने कहा कि राहुल ने पद तो छोड़ दिया, लेकिन पार्टी के लिए अहम फैसले लेना जारी रखा। कांग्रेस के नेता ने ये आरोप भी लगाया कि राहुल गांधी ऐसी मंडली से घिरे हैं, जिसे न संगठन का पता है और न ही चुनावी इतिहास का ज्ञान है।

sonia rahul

पीजे कुरियन ने आगे कहा कि राहुल गांधी कई फैसले अपने करीबी नेताओं से सलाह के बाद लेते हैं। इस तरह कांग्रेस आगे नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए जरूरी दखल देने वाले नेताओं को भी नजरंदाज किया गया। कुरियन ने ऐसा कहकर साफ कर दिया कि गांधी परिवार पर सवाल खड़ा करने वाले जी-23 गुट के नेताओं के वो करीबी हैं। बता दें कि कांग्रेस बीते 10 विधानसभा चुनाव में से एक भी अपने दम पर नहीं जीत सकी है। इसके बाद से ही कांग्रेस में गांधी परिवार के खिलाफ असंतोष काफी बढ़ा है।