नई दिल्ली। श्रीकांत त्यागी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी अब सरेंडर करने की तैयारी में है। त्यागी की तरफ से उनके वकीलों ने सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल की गई है। वहीं कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ केस की रिपोर्ट भी मांगी है। जिस पर कोर्ट ने उसके आवेदन पर विचार किया और सरेंडर करने के लिए 10 अगस्त की डेट दे दी है। यानि की इस मामले में अब 10 अगस्त को सुनवाई होगी। हालांकि पुलिस तब तक त्यागी को गिरफ्तार कर सकती है।
Residents of Grand Omaxe society in Noida cheering bulldozer action on the encroachment by former BJP leader Shrikant Tyagi in the society. pic.twitter.com/iKjS6iERyO
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 8, 2022
बता दें कि पुलिस श्रीकांत त्यागी की तलाश में लगी हुई है पुलिस अभी त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर महिला से बदसलूकी करने वाले त्यागी के खिलाफ यूपी सरकार भी सख्त हो गई है। श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के अवैध हिस्से पर प्रशासन बुलडोजर चला चुका है। इसके अलावा त्यागी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। वहीं इस मामले में एक सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाहियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, भंगेल में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के 70 दुकानों पर जीएसटी की टीम ने रेड मारी है।
घटना को शासन ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियुक्त(श्रीकांत त्यागी) की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वहां के प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड किया है। 1 सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल को निलंबित किया है। पीड़िता को 2 पीएसओ उपलब्ध करा दिए हैं: : प्रशांत कुमार ADG(कानून-व्यवस्था) उ.प्र. pic.twitter.com/rq1geH0wBy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2022
गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वो महिला के साथ पहले नोकझोंक करते दिखाई देते है उस महिला के साथ दुर्व्यवहार करता है और फिर महिला के साथ गाली गलौज और हाथापाई करने पर भी उतर जाता है। वहीं वीडियो के आधार पर यूपी पुलिस ने गालीबाज नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। इतना ही नहीं नोएडा पुलिस त्यागी को गिरफ्तार करने भी पहुंची। लेकिन श्रीकांत त्यागी मौके से फरार हो गया।