newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हंगामा, हमीरपुर-अमरोहा में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता

UP Block Pramukh Chunav: वहीं ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बीच यूपी के कुछ इलाकों में टकराव की खबरें भी सामने आ रही हैं। हमीरपुर, और मुजफ्फरनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओ में नोकझोंक हुई है। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा भी किया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में 825 ब्लाक प्रमुखों पद के लिए होने वाले चुनाव में 349 का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। आज 11 से तीन बजे तक क्षेत्र पंचायत सदस्य 476 पदों के लिए मतदान शुरू है। तीन बजे के बाद से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जो कि शाम पांच बजे तक चलेगी। इन 476 पदों के परिणाम आज ही घोषित हो जाएंगे। वहीं ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बीच यूपी के कुछ इलाकों में टकराव की खबरें भी सामने आ रही हैं। हमीरपुर, और मुजफ्फरनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओ में नोकझोंक हुई है। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा भी किया है।

इसके अलावा अमरोहा में भी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के जमकर भिड़त देखने को मिली। इतना ही नहीं पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।