newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: लखीमपुर घटना में किसानों को रौंदने वाला वीडियो आया सामने, विपक्ष ने उठाया सवाल

UP: यूपी के लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद सियासी घमासान मच गया है। इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दल के नेता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष के साथ यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

नई दिल्ली। यूपी के लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद सियासी घमासान मच गया है। इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दल के नेता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष के साथ यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच अब कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते यह दावा किया गया है कि यह वीडियो लखीमपुर खीरी की घटना का है। कांग्रेस ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और कई अन्य नेताओं ने भी वीडियो साझा किया है।

lakhimpur khiri

वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किए जा रहा है। जिसमे साफ देखा जा सकता है कि एक गाड़ी कुछ लोगों को रौंदते हुए निकल गई। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि यह वीडियों लखीमपुर का ही है, लेकिन कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने यह वीडियो लखीमपुर की घटना का होने का दावा किया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष पर गाड़ी को किसानों पर चढ़ाने का आरोप पहले से ही लग रहा है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया है। जिसमे ट्वीट करते हुए लिखा, ”लखीमपुर खीरी से बेहद परेशान करने वाले दृश्य।” हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट तौर पर नहीं दिखाई दिया कि गाड़ी कौन चला रहा था, लेकिन गाड़ी एक पगड़ी पहने शख्स के ऊपर चढ़ते हुए दिखाई दी। जिसके बाद गाड़ी ने कई और लोगों को भी टक्कर मारी। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सभी विपक्षी दल इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।