newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, ये है वजह

Uttar Pradesh: बता दें कि वर्तमान में स्वतंत्र देव सिंह यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं।बीते कई दिनों से यूपी भाजपा के नए प्रेसिंडेट को लेकर चर्चाएं जोरों पर है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लेकर एक जानकारी आई है। खबरों के मुताबिक, योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म हो गया है ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही यूपी भाजपा को अपना अगला अध्यक्ष मिल सकता है। बता दें कि वर्तमान में स्वतंत्र देव सिंह यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं।बीते कई दिनों से यूपी भाजपा के नए प्रेसिंडेट को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। ज्ञात हो कि भाजपा राज्य की सत्ता में दोबारा काबिज होने के बाद से नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में लगी हुई है।

इसके साथ केंद्रीय नेतृत्व पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए 2024 लोकसभा को ध्यान में रखेगी। लोकसभा के लिए ज्यादा समय नहीं है लेकिन पार्टी जाति समीकरण को ध्यान में रखते हुए अगला प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेगी।

ये दिग्गज है रेस में आगे- 

लेकिन अब सवाल ये है कि स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे बाद राज्य का अगला प्रदेश अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा। बता दें कि इस रेस में कई दिग्गजों के नाम पर चर्चा तेज है। जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का नाम इस रेस में सबसे आगे है। इसके अलावा प्रकाश पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, बाबूराम निषाद, शिव प्रताप शुक्ला, लक्ष्मीकांत वाजपेई, नरेश अग्रवाल, संजय सेठ, जफर इस्लाम आदि के नाम शामिल हैं।