newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: बंद कमरे में लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहे थे कांग्रेस के दिग्गज नेता, पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर…

Gujarat: भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी रेशमा के रिश्ते खराब चल रहे हैं। बीते महीने ही रेशमा ने पति भरत सिंह सोलंकी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने पति के खिलाफ बोरसद कोर्ट में एक याचिका भी दायर की हुई है। दोनों के बीच तलाक की बातें भी चल रही है। हालांकि कांग्रेस नेता की पत्नी ने ये साफ कर दिया है कि वो भरत सिंह सोलंकी को तलाक नहीं देंगी।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर यूं तो आपने कई वीडियो देखें होंगे लेकिन इस वक्त जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है वो वो गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर भरत सिंह सोलंकी के कुछ वीडियो देखने को मिल रहे हैं जिनमें वो किसी लड़की के साथ कमरे में दिख रहे हैं। सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कमरे का गेट खोलकर सोलंकी की पत्नी अंदर दाखिल होती है जिसके बाद पति-पत्नी में हाथापाई शुरू हो जाती है। वीडियो में सोलंकी की पत्नी लड़की से भी मारपीट करती हुई नजर आ रही है।

bharat singh solanki

इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत सिंह सोलंकी बंद कमरे में किसी लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। इसी दौरान उन्हें उनकी पत्नी ने उन्हें रंगे हाथों धर-दबोचा। वीडियो में कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके साथ कमरे में नजर आ रही लड़की लोअर टी-शर्ट में दिखाई दे रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लग रहा है।

bharat singh solanki..

एक वीडियो में भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा पटेल अपने पति के साथ पकड़ी गई लड़की को डांटती हुई नजर आ रही है। रेशमा पटेल गुजराती भाषा में ये कहती सुनाई दे रही है, ‘ये तुम्हारे बाप की उम्र का है, जरा सी शर्म नहीं आई तुम दोनों को।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उन्हें कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा पटेल ने ही बनवाया है। रेशमा पटेल ने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति की किसी गैर महिला के साथ संबंध है।


यहां आपको बता दें कि भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी रेशमा के रिश्ते खराब चल रहे हैं। बीते महीने ही रेशमा ने पति भरत सिंह सोलंकी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने पति के खिलाफ बोरसद कोर्ट में एक याचिका भी दायर की हुई है। दोनों के बीच तलाक की बातें भी चल रही है। हालांकि कांग्रेस नेता की पत्नी ने ये साफ कर दिया है कि वो भरत सिंह सोलंकी को तलाक नहीं देंगी।