newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: चुनाव प्रचार में जब एक ही रोड पर आ गये अखिलेश-जयंत और प्रियंका, फिर हुआ कुछ ऐसा…

UP Assembly Election 2022: वहीं जब तीनों नेताओं का काफिला आमने-सामने आया तो उस वक्त  अखिलेश यादव और जयंत चौधरी रथ के अंदर थे, हालांकि प्रियंका का काफिला सामने आते ही वह बस की छत पर आ गए और वहीं से प्रियंका गांधी ने अभिवादन किया और कांग्रेस नेता ने भी उनके अभिवादन का हाथ हिलाकर जवाब दिया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। तमाम पार्टियां लगातार जोर-आजमाइश में जुटी हुई हैं। सत्ताधारी भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सूबे की जनता को रिझाने के लिए सभी दल एक दूसरे पर जोरदार हमला भी कर रहे है। साथ ही सभी दल रोड शो भी कर रहे है। इसी बीच गुरुवार को यूपी के बुलंदशहर के जहांगीराबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी (RLD chief Jayant Chaudhary) रोड शो कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान यहीं से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) का भी चुनावी रथ सामने से गुजरा। बता दें कि तीनों नेता गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचे थे।

वहीं जब तीनों नेताओं का काफिला आमने-सामने आया तो उस वक्त  अखिलेश यादव और जयंत चौधरी रथ के अंदर थे, हालांकि प्रियंका का काफिला सामने आते ही वह बस की छत पर आ गए और वहीं से प्रियंका गांधी ने अभिवादन किया और कांग्रेस नेता ने भी उनके अभिवादन का हाथ हिलाकर जवाब दिया।

समाजवादी पार्टी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव , जयंत चौधरी और प्रियंका गांधी के मुलाकात की तस्वीरें साझा की है। और लिखा, ”बुलंदशहर की बुलंद आवाज़,अबकी यूपी में होगा बदलाव।”

प्रियंका गांधी का ट्वीट-

लोगों की प्रतिक्रिया-