नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का दावा ठोकने जा रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के एक विज्ञापन में अपनी तस्वीरों और वीडियो के गलत इस्तेमाल के चलते यह फैसला लिया है।
दरअसल आम आदमी पार्टी ने लगे रहो केजरीवाल के नाम से अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है। इसमें मनोज तिवारी को लगे रहो केजरीवाल गाते हुए दिखाया जा रहा है।
#LageRahoKejriwal song is so good even sir @ManojTiwariMP is also dancing on it. pic.twitter.com/Ye3077PMK4
— AAP (@AamAadmiParty) January 11, 2020
मनोज तिवारी की तमाम पिछली फिल्मों के शॉट्स इसमें इस्तेमाल किए गए हैं।
इसी बात पर नाराज मनोज तिवारी अब अरविंद केजरीवाल पर 500 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ठोकने की तैयारी में हैं।
खास बात यह भी है कि अरविंद केजरीवाल इससे पहले अपने ऊपर ठोंके गए मानहानि के तमाम मुकदमों में माफी मांग चुके हैं।