newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Divya Aggarwal Beauty Tips: जानिए दिव्या अग्रवाल की खूबसूरत आंखों के पीछे का राज, कैसे इस एक चीज की मदद से डार्क सर्कल को करती है दूर

Divya Aggarwal Beauty Tips: इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया जिस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें अंगूठी पहनाकर उन्हें प्रपोज किया, और दिव्या ने हां कर दी हैं। एक्ट्रेस के लाखों करोड़ों फैंस है जो उनकी खूबसूरती के फैंस है। दिव्या की आंखों की हर कोई तारीफ करता है।

नई दिल्ली। दिव्या अग्रवाल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस को काफी सारे रियलिटी शोज में देखा गया है। जिसमें वह कुछ शोज की विनर भी रही है। एक्ट्रेस के कई सारे म्यूजिक वीडियोज भी आए है, जो पुराने गाने को रिक्रिएट किए गए है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया जिस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें अंगूठी पहनाकर उन्हें प्रपोज किया, और दिव्या ने हां कर दी हैं। एक्ट्रेस के लाखों करोड़ों फैंस है जो उनकी खूबसूरती के फैंस है। दिव्या की आंखों की हर कोई तारीफ करता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते है कि एक्ट्रेस की खूबसूरत आंखों के पीछे छिपे राज के बारे में-

डार्क सर्कल को करें दूर

आज कल के समय में हर किसी को डार्क सर्कल की समस्याओं से परेशान है। ऐसे में आप कॉफी का पैक लगा सकते है। दिव्या अग्रवाल अपने आंख के नीचे कॉफी का पैक लगाती है। एक्ट्रेस लोगों के बिजी शेड्यूल के कारण उनके सोने के टाइम में चेंज आता है। साथ ही दिव्या को रात में शूट करना पड़ता है जिसकी वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना आम बात है। ऐसे में हम आपको बताते है कि आप आंखों के नीचे डार्क सर्कल को चुटकियों में कैसे गायब करेंगे। इसके लिए आपको बहुत महंगे प्रोडक्ट की जरुरत भी नहीं है।

कॉफी और शहद का पेस्ट लगाएं

आप एक साफ बर्तन में कॉफी और शहद लेलें। इसके बाद उसको अच्छे से मिक्स करके उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने आंखों के नीचे लगा लें। अब इसे 15 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद इसे आप किसी गीले कपड़े की मदद से पोछ लें। ऐसा आप हफ्ते में दो बार कर सकते है। आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।