newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Relationship Tips: इन 4 आदतों वाली लड़की से भूलकर भी मत करना शादी, नरक बन जाती है जिंदगी

Relationship Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके आने वाली बहु आपके बेटे और आपके परिवार को जोड़कर रखे, आपकी आदर-सम्मान करें तो आपको भारत के महान अर्थशास्त्री चाणक्य की कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बातों की जानकारी दी हैं जो अगर किसी लड़की में हो तो भूलकर भी उनसे शादी नहीं करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें…

नई दिल्ली। शादी…लड़का हो या फिर लड़की अपनी शादी के सपने तो हर कोई देखता है। खुद की शादी हो तो खुशी सांतवे आसमान पर होती है लेकिन ये खुशी तब गम में बदल जाती है जब आपका लाइफ पार्टनर गलत निकल जाए। बात लड़के बालों की करें तो इनके लिए आज के समय में अच्छी लड़की की तलाश करना काफी मुश्किल काम होता है। लड़की अगर अच्छे संस्कारों वाली मिल जाए तो पूरी जिंदगी आसानी से निकल जाती है लेकिन बहु अगर थोड़ी भी खराब निकल जाए घर में आए दिन लड़ाई-झगड़े ही होते रहते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि लड़के वाले सुंदरता या फिर दहेज के लालच में ऐसी लड़की ले आते हैं जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके आने वाली बहु आपके बेटे और आपके परिवार को जोड़कर रखे, आपकी आदर-सम्मान करें तो आपको भारत के महान अर्थशास्त्री चाणक्य की कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बातों की जानकारी दी हैं जो अगर किसी लड़की में हो तो भूलकर भी उनसे शादी नहीं करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें…

Relationship Tips

अच्छे संस्कार और गुण न होना

अगर आप भी शादी के लिए लड़की की तलाश में हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि वो अच्छे परिवार से आती हो। अगर उस लड़की के परिवार में लोग अच्छे हैं, वो अच्छे कुल की है तो उसमें दूसरों के आदर-सम्मान करने की समझ होगी। वहीं, दूसरी ओर जो लड़की नीच कुल की होगी उसके अवगुण लोगों से बातचीत और व्यवहार से ही पता चल जाते हैं। ऐसे में शादी से पहले इस बारे में जान लें कि लड़की का परिवार और कुल कैसा है।

Relationship Tips

धर्म-कर्म में विश्वास न करने वाली

जब भी आप किसी लड़की को शादी के लिए देखने जा रहे हों तो इस बारे में अच्छे से पता कर लें कि वो धर्म-कर्म यानी पूजा-पाठ में कैसी है। जो लड़कियां धर्म-कर्म में विश्वास नहीं करती हैं वो लड़की दूसरों का सम्मान करना नहीं जानती। ऐसी लड़कियां घर को तोड़ने पर विश्वास करती हैं और ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करती हैं जो कि सच बोलने की बजाय झूठी तारीफ पर विश्वास करती हैं।

गुस्सैल मिजाज की लड़की

कभी भी आपको ऐसी लड़की से शादी नहीं करनी चाहिए जो कि गुस्सैल हो। ऐसी लड़कियों का कोई भरोसा नहीं होता। ये लड़कियां कब क्या कह दे और क्या कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में हमेशा शांत स्वभाव की लड़कियों संग विवाह करें।

Relationship Tips

प्रेशर में शादी करने वाली लड़की

जब भी आप किसी लड़की से विवाह करने जा रहे हैं हों तो उससे एक बार अच्छे से पता कर लें कि क्या वो इस शादी के लिए राजी है या नहीं। क्योंकि कई बार लड़कियां जोर-जबरदस्ती में तो शादी कर लेती हैं लेकिन मौका मिलने पर वो शादी तोड़ने से भी नहीं कतराती।