newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tips For Better Sleep: रात में बार बार खुल जाती है नींद, तो सोने से पहले जरूर खाएं ये चीजें

Tips For Better Sleep: अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपको अच्छी नींद आए जिससे कि आप अगले दिन एक्टिव रहें तो परेशान मत होइए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आप अगर सोने से पहले सेवन करते हैं तो इससे आपकी नींद बीच में नहीं टुटती। तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये चीजें…

नई दिल्ली। हमारे शरीर को एक्टिव रहने के लिए जिस तरह से खाना जरूरी होता है उसी तरह नींद की भी जरूरत होती है। डॉक्टर भी हमें कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेने के लिए कहते हैं। आपने अक्सर देखा होगा जब हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो अगले दिन शरीर में आलस भरा रहता है। इसी वजह से काम में भी वो फुर्ती नहीं आ पाती। कई बार तो ऐसा भी देखने को मिलता है दिन भर की थकान के बाद आप सोने तो चले जाते हैं लेकिन रात में बीच-बीच में नींद खुल जाती है। अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपको अच्छी नींद आए जिससे कि आप अगले दिन एक्टिव रहें तो परेशान मत होइए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आप अगर सोने से पहले सेवन करते हैं तो इससे आपकी नींद बीच में नहीं टुटती। तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये चीजें…

sleeping3
sleeping3

सोने से पहले करें इस चीजों का सेवन

बादाम- अगर आप चाहते हैं कि आपकी नींद अच्छी आए और रात में टूटे नहीं तो आपको सोने से पहले दो बादाम खाने चाहिए। इसके बाद थोड़ा रूक कर पानी पिए और फिर सो जाएं। बादाम आपके पेट में थोड़ा भारीपन बनाए रखता है। इससे पेट में रिलीज होने वाले तत्व शांत होते हैं साथ ही पानी सोते वक्त आपके शरीर को हाइड्रेट बनाए रखता है। ऐसे में आपको अच्छी नींद आती है।

कैमोमाइल चाय- रात में सोने से पहले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कैमोमाइल चाय पीना आपके लिए काफी असरदार होता है। इस चाय में अपीजेनिन होते हैं जो कि एंजाइटी को कम करने का काम करते हैं। जिन लोगों को रात में अक्सर सोच-विचार में डूबने की आदत है ये चाय उन लोगों का दिमाग शांत करती है।

sleep

दूध- रात में सोने से कम से कम आधा घंटा पहले दूध पीना भी अच्छा होता है। हो सके तो आपको हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। ये न केवल अच्छी नींद लाने में सहायक होता है बल्कि शरीर को अगले दिन के लिए भी भरपूर एनर्जी भी देता है।

फिश- अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आपके लिए फिश भी एक अच्छा विकल्प है। आपको फिश को अपने डिनर में शामिल करना है। तली हुई या मसालेदार करी में बनी फिश की जगह आपको टिक्के के रूप में बनाई गई फिश का सेवन करना चाहिए। फिश में मौजूद विटामिन डी और ओमेगा थ्री प्रोटीन आपकी नींद को बेहतर बनाती है और आप अच्छे से सो पाते हैं।