newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Health Tips: कानों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं ये देसी नुस्खे, सभी आपके घर में हैं मौजूद

Health Tips:अक्सर कानों का दर्द बहुत बढ़ जाता है और दर्द को सहना बहुत मुश्किल हो जाता है। कान के रोग ग्रस्त होने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें गले-दांत में दर्द, ईयर वैक्स का जरूरत से ज्यादा जमना

नई दिल्ली। शरीर के कुछ हिस्से बहुत सेंसिटिव होते हैं जिसमें आंख और कान दोनों ही आते हैं। कानों का ठीक रहना शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि ये सिर्फ शरीर का हिस्सा नहीं है बल्कि हमारे जीवन जीने के लिए भी जरूरी है। अक्सर कानों का दर्द बहुत बढ़ जाता है और दर्द को सहना बहुत मुश्किल हो जाता है। कान के रोग ग्रस्त होने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें गले-दांत में दर्द, ईयर वैक्स का जरूरत से ज्यादा जमना, कान में संक्रमण और किसी चीज से चोट लग जाना। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप घर बैठे कानों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। ये टिप्स बिल्कुल नेचुरल हैं और उनसे आपको कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।

सिकाई करना– अगर आपके कानों में भयंकर दर्द है तो इसे सिकाई के जरिए काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। हीटिंग पैड की मदद से कानों की सिकाई करने से लाभ मिलेगा। कानों के अलावा पैड से गर्दन को भी आराम मिलेगा।

लहसुन का इस्तेमाल– कानों के दर्द के लिए पुराने जमाने से ही लहसुन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। रिसर्च भी ये बात बताती है कि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इंफेक्शन और दर्द से राहत देते हैं। इसके लिए आप लहसुन का रस कान में डाल सकते हैं या सरसों के तेल में लहसुन को भूनकर उस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बहुत लाभकारी साबित होगा।

तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल– कानों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए तुलसी भी बेहद इलाज देने में मददगार है। दर्द होने पर तुलसी के पत्तों का रस निकालकर कानों में डाले। तुलसी कानों के संक्रमण को दूर करने में मदद करती है। इसमें एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो दर्द और इन्फेक्शन को कम करने में मदद करते हैं।