newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Games 2023 Medals Tally: टॉप पर चीन, तो चौथे पायदान पर भारत, यहां देखिए मेडल टैली की लिस्ट

Asian Games 2023 Medals Tally: पदक तालिका पर नजर डाले तो, भारत टॉप 4 में अपनी जगह बना चुका है। भारत ने अब तक 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीते है। जिसके बाद भारत के टोटल मेडल 32 हो जाते है। वहीं पहले पायदान पर चीन काबिज है। चीन ने 93 गोल्ड, 54 और 26 ब्रॉन्ज मेडल जीते है। दूसरे पायदान पर रिपब्लिक ऑफ कोरिया 88 मेडल,  82 मेडलों के साथ जापान तीसरे स्थान पर है।

नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई गेम्स 2023 में भारतीयों खिलाड़ियों का लगातार दमदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। छठे दिन भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 29 सितंबर की शुरुआत में भारत की बेटियों ने सिल्वर मेडल से की। आज 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ईशा, दिव्या और पलक ने देश को सिल्वर पदक दिलाया। लेकिन ये सिलसिला यही नहीं थमा। इसके बाद अलग-अलग इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों देश की झोली में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिलाए। इसके बाद 50 मीटर राइफल 3Ps टीम में स्वप्निल, ऐश्वर्या और अखिल की तिकड़ी ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं पुरुष युगल (टेनिस) में रामकुमार रामनाथन और साकेत भारत को सिल्वर मेडल दिलवाया। भारत ने आज 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अगर अबतक के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि एशियाई खेलों में भारत इस बार पिछले बार के मुकाबले ज्यादा मेडल जीत सकता है। भारत के 100 से ज्यादा पदक जीतने की पूरी उम्मीदें है।

पदक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंचा भारत-

पदक तालिका पर नजर डाले तो, भारत टॉप 4 में अपनी जगह बना चुका है। भारत ने अब तक 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीते है। जिसके बाद भारत के टोटल मेडल 32 हो जाते है। वहीं पहले पायदान पर चीन काबिज है। चीन ने 93 गोल्ड, 54 और 26 ब्रॉन्ज मेडल जीते है। दूसरे पायदान पर रिपब्लिक ऑफ कोरिया 88 मेडल,  82 मेडलों के साथ जापान तीसरे स्थान पर है।

भारत का शूटिंग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अब तक स्पर्धा में कुल 18 मेडल जीते है। रोइिंग में 5, सेलिंग में 3, क्रिकेट में एक, घुड़सवारी में 2 पदक हासिल किए है।

ईशा सिंह, दिव्या और पलक की तिकड़ी ने दिलाया सिल्वर मेडल-

शुक्रवार को छठे दिन शूटिंग में भारत पर सोना-चांदी की बारिश हो रही है। 10 मीटर Air Pistol team में ईशा सिंह, दिव्या और पलक की तिकड़ी ने देश को रजत पदक दिलाया।

🥈 𝗣𝘂𝗿𝗲 𝗕𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗙𝗿𝗼𝗺 𝗼𝘂𝗿 𝗦𝗵𝗼𝗼𝘁𝗲𝗿𝘀 𝗮𝘁 #𝗔𝘀𝗶𝗮𝗻𝗚𝗮𝗺𝗲𝘀𝟮𝟬𝟮𝟮! 🥈

आज के गोल्डन बाय

चीन में जारी एशियन गेम्स में आज शूटिंग में भारत ने इतिहास रच डाला। ऐश्वर्या प्रताप, स्वपनिल और अखिल शेयरॉन की तिकड़ी ने पहला गोल्ड पदक जीता।

टेनिस पुरुष युगल में रामकुमार रामनाथन और साकेत ने जीता सिल्वर मेडल

17 साल की पलक ने बढ़ाई भारत की शान-

शूटिंग के वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के इवेंट में पलक गुलिया ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।