newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat Kohli Insta Story: ‘हम जो सुनते हैं, वो हमेशा सच नहीं होता’, गंभीर से विवाद के बाद कोहली का पहला बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली के आक्रमक अंदाज के बारे में तो आपको पता ही होगा कि वो कैसे छोटी-छोटी बातों पर भिड़ने से गुरेज नहीं करते हैं। कई बार उनसे इस बारे में साक्षात्कार के दौरान सवाल भी किया जा चुका है, जिसमें उन्होंने यह कहने से परहेज नहीं किया …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली के आक्रमक अंदाज के बारे में तो आपको पता ही होगा कि वो कैसे छोटी-छोटी बातों पर भिड़ने से गुरेज नहीं करते हैं। कई बार उनसे इस बारे में साक्षात्कार के दौरान सवाल भी किया जा चुका है, जिसमें उन्होंने यह कहने से परहेज नहीं किया कि उनका आक्रमक रवैया उनकी फितरत में शुमार है, जिसे वो चाहकर भी नहीं बदल पाते हैं, लेकिन इस बात से भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि उन्हें कई बार अपने आक्रमक तेवर की वजह से भारी कीमत भी चुकानी पड़ जाती है। अब इसी बीच वे अपने आक्रमक तेवर को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। दरअसल,  विराट गौतम गंभीर के साथ हुए अपने विवाद को लेकर चर्चा में है। वहीं, अब इस पर उनकी सफाई भी सामने आई है। जिसमें उन्होंने क्या कुछ कहा है। आगे हम आपको उसके बारे में विस्तार से बताएंगे, लेकिन उससे पहले आइए जान लेते हैं, वो पूरा माजरा, जिसे लेकर अभी कोहली सुर्खियों में हैं।

आपको बता दें कि बीते सोमवार को बेंगलुरु और लखनऊ के बीच मुकाबला था। इस बीच विराट स्टंप के पीछे दौड़ते हुए नजर आए और उन्होंने नवीन को देखकर कुछ इशारा किया। इस बीच नवीन उनके करीब आ गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच विराट कोहली ने अपनी जूते में लगे मिट्टी की ओर इशारा किया जिससे लगा कि वो औकात की बात कर रहे हैं। इस बीच जैसे ही अन्य खिलाड़ी बीच बचाव में आए तो कोहली और अमित मिश्रा के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद जब मैच खत्म हुआ, तो कोहली ने नवीन से कुछ कहा। कोहली के कुछ बोलते ही नवीन ताव में आ जाते हैं। इस बीच फिर से दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा होती है।

तभी गंभीर आते हैं और मेयर्स को विराट से दूर ले जाते हैं और उनसे बातचीत करने से मना करते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं जिस पर कोहली उन्हें पास बुलाते हैं और दोनों बेहद करीब आ जाते हैं। हालांकि, बाद में ग्राउंड में मौजूद अन्य खिलाड़ी इस विवाद को शांत करने की कोशिश करते हैं। फिलहाल, विराट कोहली प्रशंसकों के बीच अपने इस हालिया विवाद को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। वहीं, अब इसी विवाद पर उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जिसमें उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उसके अलग- अलग मायने निकाले जा रहे हैं।