newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चीन को अब सऊदी ने दिया तगड़ा झटका, 75 हजार करोड़ की डील की कैंसिल

साउदी(Saudi) अरामको(Aramco) चीन(China) के साथ ही भारत में भी बड़ा निवेश कर चुकी है। अरामको ने भारत में 44 अरब डॉलर का निवेश किया है। यह निवेश महाराष्ट्र के रत्नागिरी मेगा रिफाइनरी प्रॉजेक्ट में किया गया है।

नई दिल्ली। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस संकट के बीच अब चीन को एक और झटका लगा है। भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर चीन वैसे ही उलझा हुआ है ऐसे में अब सऊदी अरब ने भी चीन को तगड़ा झटका दे दिया है। अंग्रेजी बिजनेस अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी साउदी अरामको ने चीन के साथ 10 अरब डॉलर की एक बड़ी डील कैंसिल कर दी है।

Jinping

बता दें कि पिछले साल फरवरी में क्राउन प्रिंस सलमान ने चीन के साथ यह बड़ी डील साइन की थी। इस डील के तहत अरामको चीन के साथ मिलकर एक रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स बनाने वाली थी। फिलहाल साउदी अरामको कीे ओर से इस डील को कैंसिल करने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है, लेकिन इकोनोमिक टाइम्स के अनुसार, कोरोना संकट के बीच दुनिया भर में तेल की मांग घटी है, जिससे कच्चा तेल काफी सस्ता हो गया है। काफी कोशिशों के बावजूद तेल कंपनियों नुकसान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसे देखते हुए अरामको ने इस डील को खत्म करने का फैसला किया है।

Saudi Arab China pic

घाटा पाटने के लिए अरामको ने फिलहाल खर्चे घटाने पर जोर देना शुरू किया है। कंपनी ने 75 अरब डॉलर का डिविडेंड जारी भी करने का फैसला किया है। इस डिविडेंड का बड़ा हिस्सा सऊदी किंगडम को जाता है जो फिलहाल भारी किल्लत से गुजर रहा है।

Saudi Aramco

साउदी अरामको चीन के साथ ही भारत में भी बड़ा निवेश कर चुकी है। अरामको ने भारत में 44 अरब डॉलर का निवेश किया है। यह निवेश महाराष्ट्र के रत्नागिरी मेगा रिफाइनरी प्रॉजेक्ट में किया गया है। ऐसे में चीन के बाद अब सभी की निगाहें भारत पर भी हैं। संकट से गुजर रही ये दुनिया का सबसे बड़ी तेल कंपनी भारत से भी किनारा कर सकती है।