newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly Elections 2023 Results: 3 राज्यों में BJP की प्रचंड जीत पर विदेशी मीडिया का आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा..

Assembly Elections 2023 Results: एक और विदेशी मीडिया की रिपोर्ट काफी चर्चा में है, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता काफी बढ़ी हुई है, और इसी लोकप्रियता का नतीजा है कि भाजपा को तीन राज्यों में बंपर जीत मिली है और जनता का मूड ये भी दर्शाता है कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा को मौका मिल सकता है।

नई दिल्ली। 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावो के नतीजे घोषित हो गए है। चार में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। भाजपा ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में विपक्षी पार्टियों को बुरी तरह से पटखनी दे दी। वहीं कांग्रेस को केवल एक राज्य तेलंगाना में जीत हासिल हुई। भाजपा ने इन सभी राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था। नतीजों में फिर मोदी मैजिक का साफ असर दिखाई दिया। तीन राज्यों में BJP की प्रचंड जीत पर विदेशी मीडिया का रिएक्शन सामने आया है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद विदेशी मीडिया भी पीएम मोदी की कायल हो गई है। विदेशी मीडिया भी मान रही है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए रास्ता आसान हो गया है, वहीं विदेशी मीडिया कंपनियों ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस के लिए इन नतीजों को बड़ा झटका मान रही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में अपनी जीत के साथ आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोगों के बीच अपना प्रभाव और अधिक बढ़ा लिया है और कांग्रेस के गिरते प्रभुत्व को एक और करारा झटका लगा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इन तीन राज्यों में भाजपा की जीत लोकसभा चुनाव में काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र किया है। जिसमें कहा गया कि पीएम मोदी और भाजपा होने वाले राम मंदिर के कार्यक्रम के जरिए पहले ही लोगों का जनसमर्थन प्राप्त करने का प्लान बना चुकी है।

BJP and Congress

एक और विदेशी मीडिया की रिपोर्ट काफी चर्चा में है, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता काफी बढ़ी हुई है, और इसी लोकप्रियता का नतीजा है कि भाजपा को तीन राज्यों में बंपर जीत मिली है और जनता का मूड ये भी दर्शाता है कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा को मौका मिल सकता है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अगर भाजपा इन राज्यों में खराब प्रदर्शन करती तो शायद विपक्ष को कुछ फायदा मिल जाता, लेकिन ऐसा चमत्कार नहीं हो पाया।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा लोकसभा में जीत की हैट्रिक लगा सकती है। AFP की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए रास्ता खोल दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कांग्रेस की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए यह नतीजे एक झटके के तौर पर हैं।

rahul gandhi 12

बता दें कि भाजपा ने देश के तीन राज्यों में प्रचंड जीत हासिल की है। जिसमें राजस्थान में 199 सीटों में से भाजपा के नाम 115 सीटें रही, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 69 सीटें ही आ पाई। छत्तीसगढ़ की बात करें तो 90 सीटों में से भाजपा को 54 सीटें प्राप्त हुई है और कांग्रेस के खाते में सिर्फ 35 सीटें आई है। मध्यप्रदेश में भाजपा को रिकॉर्ड तोड़ 163 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को यहां केवल 66 सीटों पर ही जीत मिल सकी।