newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ऑस्ट्रेलिया की इस चाल से परेशान ड्रैगन, दो आइलैंड से चीन को हटना पड़ सकता है पीछे

ऑस्ट्रेलिया ने चीन के खिलाफ एक बड़ी चाल चली है, जिससे चीन परेशान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार की रात संयुक्त राष्ट्र में एक घोषणा पत्र देकर कहा है कि दक्षिण चीन सागर के दो विवादित आइलैंड, चीन का क्षेत्र का नहीं है।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने चीन के खिलाफ एक बड़ी चाल चली है, जिससे चीन परेशान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार की रात संयुक्त राष्ट्र में एक घोषणा पत्र देकर कहा है कि दक्षिण चीन सागर के दो विवादित आइलैंड, चीन का क्षेत्र का नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के नए कदम से दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ सकता है।

ऑस्ट्रेलिया-चीन बढ़ सकता है तनाव

गौरतलब है कि चीन दक्षिण चीन सागर के Spratly और Parcel Islands पर अपना हक जताता रहा है। दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्रों में चीन के हक का अमेरिका पहले से विरोध करता रहा है। वहीं कुछ ही हफ्ते पहले विवादित क्षेत्र में चीन की नेवी ने ऑस्ट्रेलिया के जहाजों का विरोध किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राष्ट्र से ये कहा

ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राष्ट्र से यह भी कहा है कि Spratly और Parcel आइलैंड पर चीन का दावा गलत है और यह समुद्री कानूनों को लेकर 1982 के संयुक्त राष्ट्र कंवेंशन के मुताबिक नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय पानी में ऐसे किसी भी दावे को खारिज करता है।

china australia

 

दोनों देशों में कब से बढ़ने लगा तनाव

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और चीन में तनाव तब बढ़ना शुरू हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर जांच की मांग की थी। इसके बाद चीन ने ऑस्ट्रेलिया से आयात होने वाले सामानों पर टैरिफ काफी बढ़ा दिया था।