newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप हुए गिरफ्तार! जानिए अब क्या है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का हाल

मायामी के कोर्ट में पेश होते ही जज के आदेश पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रंप की गिरफ्तारी अमेरिका के डिप्टी मार्शल्स ने की। ट्रंप के अलावा गोपनीय दस्तावेज मामले में ही उनके सह आरोपी वाल्ट नॉटा की गिरफ्तारी भी दर्ज की गई। ट्रंप को पहले जूरी ने पहली नजर में दोषी माना था।

मायामी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को मायामी के एक कोर्ट में पेश हुए। अपने फ्लोरिडा वाले घर से गोपनीय दस्तावेज बरामद होने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट में पेश होना पड़ा। कोर्ट में पेश होते ही जज के आदेश पर डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रंप की गिरफ्तारी अमेरिका के डिप्टी मार्शल्स ने की। ट्रंप के अलावा उनके सह आरोपी वाल्ट नॉटा की गिरफ्तारी भी दर्ज की गई। ट्रंप के मामले में इसके बाद नया मोड़ आया। डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट में बताया कि वो गोपनीय दस्तावेज मामले में गुनहगार नहीं हैं।

donald trump in court 1

कोर्ट ने ट्रंप की बात सुनी और फिर बिना किसी शर्त के उनकी गिरफ्तारी खत्म कर जाने दिया। जज ने माना कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश छोड़कर फरार नहीं होंगे। इस मामले में अभी ट्रंप को राहत नहीं मिली है। कोर्ट में गोपनीय दस्तावेज मामले की सुनवाई के दौरान उनको पेश होना पड़ सकता है। फिलहाल के लिए वो गिरफ्तारी से छूट के बाद राहत जरूर महसूस कर सकते हैं। ट्रंप ने पहले ही इस मामले को खुद के खिलाफ सियासी साजिश बताया है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि चाहे कितने भी केस उनपर लादे जाएं, वो अगले साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में बने रहेंगे।

stormy daniels and donald trump

ट्रंप इससे पहले एक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के मसले पर भी कोर्ट में पेश हुए थे। उनपर पोर्न स्टार से संबंध रखने का आरोप था। कोर्ट से उस मामले में भी डोनाल्ड ट्रंप को राहत मिल गई थी। डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी से हैं। वहीं, अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं। ट्रंप और बाइडेन के बीच छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है। हालांकि, बाइडेन ने बीते दिनों कहा था कि न्याय विभाग ने गोपनीय दस्तावेज मामले में ट्रंप के खिलाफ जो केस दर्ज किया, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। बाइडेन ने कहा था कि वो न्याय विभाग के काम में कभी कोई हस्तक्षेप नहीं करते।