newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इतना अधिक फैला कोरोना कि खत्म ही हो गया, दुनिया के लिए मिसाल बना इटली का यह शहर

इस शहर में यही हुआ है। बर्गामो में 23 अप्रैल से तीन जून के बीच करीब 10 हजार लोगों के ब्लड टेस्ट किए गए थे। इसके परिणाम ने विशेषज्ञों को चौंका दिया। देखा गया कि करीब 57 फीसदी लोगों में कोरोना से लड़ने केा एंटीबॉडी विकसित हो चुके हैं। 

नई दिल्ली। कोरानावायरस के डर के बीच एक उत्साहजनक खबर आई है। कोरोनावायरस के खात्मे का एक अद्भुत तरीका सामने आया है। इटली का एक शहर इसकी मिसाल बना है। यह इटली का बर्गामो शहर है। यहां फरवरी में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद शहर में सख्त लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। यहां कोरोना जितनी तेजी से फैला, उतनी ही तेजी से खत्म हो रहा है।

Bergamo City corona

इटली का यह शहर हर्ड इम्यूनिटी के करीब पहुंचता दिख रहा है और शायद इसी वजह से यहां कोरोनावायरस का संकट खत्म हो रहा है। अगर किसी बीमारी के खिलाफ एक बड़ी आबादी में इम्युनिटी विकसित हो जाती है, तो बाकी बचे लोग भी उस बीमारी से बच जाते हैं। इसे हर्ड इम्युनिटी कहते हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि लोगों के शरीर में बीमारी से लड़ने के लिए एंटीबॉडी विकसित हो गई है। इस दशा में जनसमूह की रोग प्रतिरोधक क्षमता उस बीमारी से लड़ने में संक्रमित लोगों की मदद करती है। इस स्थिति में भी लोगों में बीमारी से लड़ने के लिए एंटीबॉडी विकसित हो चुकी होती है।

corona

इस शहर में यही हुआ है। बर्गामो में 23 अप्रैल से तीन जून के बीच करीब 10 हजार लोगों के ब्लड टेस्ट किए गए थे। इसके परिणाम ने विशेषज्ञों को चौंका दिया। देखा गया कि करीब 57 फीसदी लोगों में कोरोना से लड़ने केा एंटीबॉडी विकसित हो चुके हैं।

coronavirus

डाक्टरों ने इसे बेहद उत्साह जनक संकेत माना है। दुनियाभर के चिकित्सा विशेषज्ञों का एक बड़ा वर्ग मानता है कि 60 से 70 फीसदी आबादी के कोरोना संक्रमित होने पर हर्ड इम्यूनिटी की स्थिति बन सकती है। ऐसा होने से लोगों में इससे लड़ने की एंटीबॉडी विकसित हो गई तो नए लोग न के बराबर संक्रमित होंगे और बचे हुए लोग भी सुरक्षित हो जाएंगे। ऐसे में इटली का ये शहर पूरी दुनिया को रास्ता दिखा रहा है।