newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Julian Assange Out Of Jail: जानिए विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे पर क्या लगे थे आरोप, जिसमें अमेरिका से इस डील के बाद अब जेल से हुए हैं रिहा

Julian Assange Out Of Jail: जूलियन असांजे का मामला बेहद ही ड्रामा से भरा हुआ भी रहा। उन्होंने पहले 7 साल तक लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली। इसके बाद जब वहां से निकाला गया, तो ब्रिटेन की जेल में 5 साल रहे। जूलियन असांजे मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के निवासी हैं। अब वो अमेरिका जा रहे हैं।

लंदन। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे आखिरकार ब्रिटेन की जेल से रिहा हो गए। बताया जा रहा है कि 52 साल के जूलियन असांजे अमेरिका के कोर्ट में दोष मानने पर राजी हुए हैं। अमेरिकी सरकार के साथ इसी डील पर असांजे की ब्रिटेन की जेल से रिहाई हो सकी है। अब आपको बताते हैं कि जूलियन असांजे पर अमेरिका ने क्या आरोप लगाया था, जिसकी वजह से उनको ब्रिटेन ने कैद कर जेल में रखा था?

मीडिया की खबरों के मुताबिक अमेरिका के मारियाना द्वीपसमूह के कोर्ट से बताया गया है कि जूलियन असांजे राष्ट्रीय रक्षा जानकारी हासिल और प्रसारित करने की साजिश के मामले में दोषी ठहराए जाएंगे। जेल से रिहा होने के बाद जूलियन असांजे ने ब्रिटेन छोड़ दिया है। ये जानकारी विकीलीक्स की तरफ से दी गई है। विकीलीक्स ने बताया है कि जूलियन असांजे बुधवार की सुबह अमेरिका पहुंचेंगे। जूलियन असांजे पर जासूसी के 17 आरोप लगे। असांजे पर 15 साल पहले आरोप लगा था कि विकीलीक्स पर अमेरिका की रक्षा संबंधी दस्तावेज प्रसारित किए। अमेरिकी सरकार का इरादा था कि जूलियन असांजे पर गोपनीय दस्तावेज प्रकाश कर लोगों का जीवन खतरे में डालने का केस चले।

जूलियन असांजे का मामला बेहद ही ड्रामा से भरा हुआ भी रहा। उन्होंने पहले 7 साल तक लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली। इसके बाद जब वहां से निकाला गया, तो ब्रिटेन की जेल में 5 साल रहे। जूलियन असांजे मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सरकार से जूलियन असांजे की ये डील हुई है कि उनको 62 महीने की जेल की सजा कोर्ट देगा और ब्रिटेन की जेल में बिताए गए समय के आधार पर सजा पूरी मानी जाएगी। यानी अब जूलियन असांजे को अमेरिका की जेल में नहीं रहना होगा। जूलियन असांजे पर यौन शोषण का भी आरोप लगा था, लेकिन बाद में ये आरोप खत्म कर दिया गया था।