सरगुजा। लोकसभा चुनाव के दूसरे दौर का प्रचार आज शाम थम जाएगा। ऐसे में नेताओं ने प्रचार में पूरा दम लगा दिया है। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा पहुंचे। यहां मोदी को सुनने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुटे। अपनी जनसभा में मोदी ने फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिंसा करने वालों को शहीद बता रही है। उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर निशाना साधा और कहा कि इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाती हैं। मोदी ने कहा कि इन्हीं करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है। मोदी ने ये भी कहा कि विदेशी ताकतें चाहती हैं कि भारत में कांग्रेस और विपक्षी दलों की सरकार बने।
#WATCH छत्तीसगढ़: सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत… pic.twitter.com/jAtGY9lf00
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024
#WATCH छत्तीसगढ़: सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस संविधान बदलकर SC, ST, OBC का हक अपने वट बैंक को देना चाहती है…कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं… pic.twitter.com/w0PIHBKecx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024
मोदी ने सरगुजा की जनसभा में संपत्ति का बंटवारा करने का कांग्रेस पर फिर से आरोप लगाया। उन्होंने जनसभा में कहा कि कांग्रेस लोगों का सर्वे कर उनकी संपत्ति को बांटने की तैयारी कर रही है। मोदी ने इस मामले को राजस्थान के बांसवाड़ा से उठाना शुरू किया था और अपनी हर जनसभा में वो कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेर रहे हैं। मोदी ने सरगुजा की जनसभा में भी कांग्रेस को संपत्ति के बंटवारे के मुद्दे पर घेरा। मोदी ने कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मध्यमवर्ग पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब ये लोग एक और कदम बढ़ गए हैं। मोदी ने कहा कि अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।
#WATCH | Addressing the Vijay Sankalp Shankhnaad Maharally in Surguja, Chhattisgarh, Prime Minister Narendra Modi says, “The royal family’s prince’s advisor and the royal family’s prince’s father’s advisor had said that more taxes should be imposed on the middle class. Now these… pic.twitter.com/mftRMCol8b
— ANI (@ANI) April 24, 2024
#WATCH | Addressing the Vijay Sankalp Shankhnaad Maharally in Surguja, Chhattisgarh, Prime Minister Narendra Modi says, “When the Congress manifesto came out, I had said on the same day that the Congress manifesto had the stamp of the Muslim League on it. When the Constitution… pic.twitter.com/7wP5hYgsSJ
— ANI (@ANI) April 24, 2024
मोदी ने सरगुजा की जनसभा में अपनी सरकार के काम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्षी दलों को अपने वोट से जवाब देगी। मोदी के संबोधन के दौरान लोगों ने कई बार उनके भाषण पर उत्साह का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी अब मध्यप्रदेश में भी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। भोपाल में भी मोदी का रोड शो शाम को होने जा रहा है।