newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना के कहर के बीच मिल रही अच्छी खबर, देश में सक्रंमितों से ज्यादा ठीक होने वाले की संख्या, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ इतना

लगातार दसवें दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (204,710) सक्रिय मामलों (163,248) की तुलना में अधिक रही। अब तक इस बीमारी के संपर्क में आए अधिकतर मरीज ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की संख्‍या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। हालांकि कोरोना के कहर के बीच अच्छी खबर भी मिल रही है। अच्‍छी बात यह है कि भारत में ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या से लगातार घट रही है। लगातार दसवें दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (204,710) सक्रिय मामलों (163,248) की तुलना में अधिक रही। अब तक इस बीमारी के संपर्क में आए अधिकतर मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत सरकार के मुताबिक भारत में रिकवरी रेट 53.79% तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13,586 नए मामले सामने आए हैं जबकि 336 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,80,532 हो गई है, जिनमें से 1,63,248 सक्रिय मामले हैं, 2,04,711 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 12,573 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य है। यहां मरीजों का आंकड़ा एक लाख की संख्या को पार कर गई है। यहां कुल 1,20,504 मामले हैं, जिनमें से 5,751 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 100 हताहतों के साथ महाराष्ट्र से अकेले 3,752 नए मामले सामने आए हैं।

Tamil Naidu Corona
तमिलनाडु और दिल्ली इस सूची में क्रमश: दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं। तमिलनाडु में 2,141 नए मामलों के साथ यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 52,334 तक पहुंच गया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 49,979 मामलों की पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटे में 2,877 नए मामले सामने आए हैं और कुल 1,969 मौतें हुई हैं।