newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में कोरोना के 26 हजार से अधिक मरीज, 800 से ज्यादा की मौत

सरकार ने शनिवार को दावा किया है कि देश में कोरोना मामलों के दोगुना होने की औसत दर बढकर 9.1 दिन है। सरकार ने कहा कि शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह आठ बजे तक नए मामलों की वृद्धि दर छह प्रतिशत दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा प्रतिदिन होता जा रहा है। रविवार की सुबह तक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 26 हजार के पार चली गई। बता दें कि स्वास्थय मंत्रालय की जानकारी मुताबिक देश में अब तक 26,496 कोविड-19 के मरीज मिले हें। वहीं, 824 लोगों की मौत हुई है।

india Corona

राज्यों की बात करें तो दिल्ली में 2625 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 54 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में लागू लॉकडाउन 2 मई की तीसरी तारीख को खत्म हो रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि के चलते इसे पूरी तरह हटाने की संभावना कम है।

Lockdown Pic

 

हालांकि, संभव है कि इसके स्वरूप में बदलाव किया जाय और कुछ क्षेत्रों में छूट दी जाय। शनिवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ मौजूदा हालात की समीक्षा की है।

Rajiv Gauba

आपको बता दें कि सरकार ने शनिवार को दावा किया है कि देश में कोरोना मामलों के दोगुना होने की औसत दर बढकर 9.1 दिन है। सरकार ने कहा कि शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह आठ बजे तक नए मामलों की वृद्धि दर छह प्रतिशत दर्ज की गई है। जो देश के 100 मामलों का आंकड़ा पार करने के बाद से प्रतिदिन के आधार पर सबसे कम वृद्धि दर है।