newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भजन गायक अनूप जलोटा राम भक्ति में डूबे, बोले- ‘500 साल बाद शुभ घड़ी आई’

बता दें कि सोमवार को गणेश जी की पूजा के साथ तीन दिन का अनुष्ठान शुरू हुआ। इसके बाद माता सीता की कुलदेवी छोटी देवकाली और भगवान राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली की पूजा की गई। अयोध्या और बनारस के 21 पंडित पूजा करा रहे हैं।

नई दिल्ली। राम मंदिर के ‘भूमिपूजन’ से पहले की रस्में सोमवार को ‘गौरी गणेश’ पूजा के साथ शुरू हुईं। तीन दिवसीय अनुष्ठानों का समापन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले ‘भूमिपूजन’ के साथ होगा, जो हिंदू धर्म में सभी प्रमुख अवसरों के लिए अनिवार्य माने जाने वाले गणेश पूजा के साथ शुरू हुआ था। इस बीच भजन गायक अनूप जलोटा ने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत की। साथ ही राम भक्ति से ओतप्रोत भजन गाए।

Ayodhya Photo Ram Mandir

अनूप जलोटा ने कहा कि 500 साल बाद शुभ घड़ी आई है। इस घड़ी का सभी रामभक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हम सभी लोग बहुत खुश हैं। हम सभी के दिल में रामलला बसते हैं। इसी वजह से हम लोग भजन का आनंद लेते हैं। जलोटा ने कहा कि भगवान राम का नाम ही सुकून देता है। इस दौरान अनूप जलोटा ने कई भजन गाए। इन भजनों में ‘राम रमइय्या गाए जाए राम से लगन लगाए जा’ शामिल है।

Anup Jalota

भूमि पूजन कार्यक्रम को वाराणसी के साथ ही प्रयागराज व अयोध्या के पंडित करा रहे हैं। यह पूजन कार्यक्रम पांच अगस्त तक चलेगा। मंदिर के भूमि पूजन का काम शुरू हो गया है। इससे पहले पंडित कल्किराम ने रामलला के अर्चक को पोशाक के चार सेट के साथ ध्वजा सौंपे हैं।

Ayodhya Tretayug

बता दें कि सोमवार को गणेश जी की पूजा के साथ तीन दिन का अनुष्ठान शुरू हुआ। इसके बाद माता सीता की कुलदेवी छोटी देवकाली और भगवान राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली की पूजा की गई। अयोध्या और बनारस के 21 पंडित पूजा करा रहे हैं। यहां हर तरफ राम नाम की गूंज है।

मान्यता है कि जनकपुर में विवाह के बाद जब माता सीता अयोध्या आईं तो अपनी कुलदेवी की प्रतिमा भी साथ लाई थीं। उन्होंने राम जन्मभूमि के पास ही इनकी स्थापना की थी। इसी तरह बेनीगंज में बड़ी देवकाली का मंदिर है। मान्यता है कि महाराज सुदर्शन ने द्वापर युग में इन्हें स्थापित किया था।