नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 12,514 नए मामले सामने आए जबकि 251 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी। कोरोनावायरस से हुई मौतों से देश का कुल मृत्यु दर बढ़कर 4,58,437 हो गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,718 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,36,68,560 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.20 प्रतिशत है। कोरोना के सक्रिय 1,58,817 मामले हैं, जो 248 दिनों में सबसे कम है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,514 नए मामले आए, 12,718 रिकवरी हुईं और 251 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
कुल मामले: 3,42,85,814
सक्रिय मामले: 1,58,817
कुल रिकवरी: 3,36,68,560
कुल मौतें: 4,58,437
कुल वैक्सीनेशन: 1,06,31,24,205 pic.twitter.com/YWj8pKZ7uU— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2021
कोरोना सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.46 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 8,81,379 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 60.92 करोड़ से अधिक परीक्षण किए हैं। इस बीच, पिछले 38 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.17 प्रतिशत से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,514 नए मामले आए और 251 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 7,167 मामले और 167 मौतें शामिल हैं। #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2021
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.42 प्रतिशत है, जो बीते 28 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 63 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 12,77,542 खुराक देने के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज सोमवार सुबह तक 106.31 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,06,32,634 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।