newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पहला मौका जब शुरू होने से पहले रद्द की गई अमरनाथ की यात्रा, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

कोरोना के कहर के चलते अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। ऐसे में यात्रा मुमकिन नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संकट को देखते हुए भारत सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। जिन जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने की संभावना थी उनको बंद किया गया है। सारे धार्मिक स्थल इस महामारी को देखते हुए बंद कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

amarnath yatra

अब कोरोना के कहर के चलते अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। इस यात्रा को रद्द कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर  के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने इस बात का ऐलान किया। वे श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने बोर्ड की मीटिंग में इस बाबत चर्चा की थी। बोर्ड ने यह भी तय किया है कि श्री अमरनाथ के पूजन का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

दरअसल कश्मीर घाटी में 77 रेड जोन हैं। इन रेड जोन से होकर यात्रा को गुजरना है। ऐसे में इन जगहों पर लंगर, मेडिकल फैसिलिटी और कैंप का इंतजाम मुमकिन नहीं है। केंद्र सरकार ने 3 मई तक लॉक डाउन को बढ़ा दिया है।

ऐसे में यात्रा मुमकिन नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इन हालातों में बोर्ड ने तय किया है कि अमरनाथ यात्रा 2020 को रद्द कर दिया जाएगा। बोर्ड ने यह भी तय किया कि प्रथम पूजा और समापन पूजा पूरे परंपरागत विधान से होगी।