newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amrit Pal Case: भगोड़े अमृतपाल पर बड़ा खुलासा, Pak से मंगवाए थे हथियार, AK-47 और AK-56 का दिया था ऑर्डर

Amrit Pal Case: पुलिस की कोशिश है कि अमृतपाल को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली के पास पता चली थी। लेकिन इस समय वो किधर छिपा हुआ है जांच एजेंसियों को भी जानकारी नहीं है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि भगोड़ा अमृतपाल देश से भागने के लिए राहगीरों के फोन का सहारा ले रहा है

नई दिल्ली। देश के खिलाफ साजिश रचने वाला वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल ने AK 47 और AK 56 पाकिस्तान से मंगवाए थे। उसने 6 एके 47 और 2 एके 56 का ऑर्डर दिया। अपनी प्राइवेट आर्मी के लिए उसने ये हथियार पाकिस्तान से मंगवाए थे। सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के रास्ते पंजाब पहुंचने थे। इसके अलावा बताया जा रहा है कि अमृतपाल पाकिस्तान के एक रिटायर्ड अफसर के संपर्क में भी लगातार था। लेकिन हथियार पहुंचने से पहले ही अमृतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था और वो फरार हो गया। अगर ये हथियार पंजाब पहुंच जाते तो वो भगोड़ा अमृतपाल अपने मंसूबों में कामयाब हो जाता।

amritpal singh

पुलिस की कोशिश है कि अमृतपाल को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली के पास पता चली थी। लेकिन इस समय वो किधर छिपा हुआ है जांच एजेंसियों को भी जानकारी नहीं है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि भगोड़ा अमृतपाल देश से भागने के लिए राहगीरों के फोन का सहारा ले रहा है। बता दें कि अमृतपाल को लेकर कई राज्यों में हाई अलर्ट भी जारी किया गया है।

इससे पहले एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो लोगों का ब्रैनवॉश करके आनंदपुर खालसा फोर्स में भर्ती करवा रहा था और उन्हें हथियारों की ट्रेनिंग भी दे रहा था। अमृतपाल पाकिस्तान से मंगवाए इन हथियारों के चलने की ट्रेनिंग अपनी आर्मी को देना चाहता था। लेकिन उससे पहले ही उसकी इस साजिश को विफल कर दिया गया।