newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा ने कांग्रेस और आप पर दिल्ली में हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में लोगों को उकसाने का काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है।

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में लोगों को उकसाने का काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है।

prakash javdekar

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां कहा कि अनुच्छेद-370 के बाद लोगों को भड़काने की कोशिश दो महीने से हो रही है। कांग्रेस के नेताओं ने रामलीला मैदान की रैली में लोगों को उकसाने का प्रयास किया।

prakash javdekarजावड़ेकर ने कहा, “दिल्ली में पिछले दो दिनों से शांति है और गिरफ्तारियां हो रही हैं। साजिश करने वाले बेनकाब होंगे।” मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कौन-कौन मरे, उनका धर्म बता रहे हैं और कांग्रेस राष्ट्रपति के दरवाजे पहुंच गई है।

prakash javdekar aapकेंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, “अनुच्छेद-370 के बाद दो महीने से भड़काने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस के नेताओं ने रामलीला मैदान की रैली में लोगों को उकसाया। सोनिया गांधी ने कहा कि आर-पार का फैसला है। ये वैसा ही है जब 1984 में राजीव गांधी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है, तब धरती हिलती है।”
Tahir Hussain

आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के मकान पर मिले पत्थर, पेट्रोल बम, गुलेल का जिक्र करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि ताहिर के घर पर दंगे की तैयारी का सामान मिला है। इन लोगों ने जिन्ना वाली आजादी, 100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी, असम को अलग करना पड़ेगा, ये सब उकसाने वाले भाषण दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस पर हमला हुआ, लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुप हैं। भाजपा ओछी राजनीति की भर्त्सना करती है।