newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Loksabha 2024 BJP List: भाजपा की लोकसभा 2024 को लेकर पहली लिस्ट जारी, 195 बड़े नाम शामिल, गांधीनगर से अमित शाह, तो वाराणसी से उतरेंगे पीएम मोदी

Loksabha 2024 BJP List: बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत इस घोषणा से हुई कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ के नारे पर जोर दिया. भाजपा ने 16 राज्यों की 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की 51, असम की 11, छत्तीसगढ़ की 11 और दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है, जिसमें 28 महिलाएं और 47 युवा उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 27 अनुसूचित जाति (SC) और 18 अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों को टिकट आवंटित किए हैं। गौरतलब है कि सूची में 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम शामिल किये गये हैं।  बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत इस घोषणा से हुई कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ के नारे पर जोर दिया. भाजपा ने 16 राज्यों की 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की 51, असम की 11, छत्तीसगढ़ की 11 और दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

किस राज्य से कितने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

राज्य सीटें
राजस्थान 15
उत्तर प्रदेश 51
केरल 12
पश्चिम बंगाल 20
गुजरात 15
झारखंड 11
छत्तीसगढ़ 11
गोवा 1
मध्य प्रदेश 25
दिल्ली 5
जम्मू और कश्मीर 2
उत्तराखंड 3
अरुणाचल प्रदेश 1
त्रिपुरा 1
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1

बीजेपी की पहली लिस्ट- दिल्ली से 5 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

1. नयी दिल्ली- बांसुरी स्वराज

2. चाँदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल

3. उत्तर पूर्वी- मनोज तिवारी

4. पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सेहरावत

5. दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिछुड़ी


मध्य प्रदेश में BJP ने पहली लिस्ट में 24 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

सीट प्रत्याशी
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड संध्या राय
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाहा
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर लता वानखेड़े
टीकमगढ़ वीरेंद्र खटीक
दमोह राहुल सिंह लोधी
खजुराहो वीडी शर्मा
सतना गणेश सिंह
रीवा जर्नादन मिश्रा
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल हिमाद्री सिंह
जबलपुर आशीष दुबे
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा शिवराज सिंह चौहान
भोपाल आलोक शर्मा
राजगढ़ रोडमल नागर
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर सुधीर गुप्ता
रतलाम अनीता नागर सिंह चौहान
खरगोन गजेंद्र पटेल
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल दुर्गादास ऊइके

अमित शाह गांधीनगर से और मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे..

यहां देखिए पूरी लिस्ट