newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: सीएम विजय रूपाणी ने जामनगर को दिया एक विश्व स्तरीय खेल संग्रहालय का तोहफा, निर्माण की हुई घोषणा

Gujarat: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने आज जामनगर को 578 करोड़ रुपये के 39 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। जिसमें 198 करोड़ रुपए का एक फ्लाईओवर ब्रिज सहित कई और परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही सीएम ने जामनगर में एक विश्व स्तरीय खेल संग्रहालय के निर्माण की भी घोषणा की।

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज जामनगर को 578 करोड़ रुपये के 39 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। जिसमें 198 करोड़ रुपए का एक फ्लाईओवर ब्रिज सहित कई और परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही सीएम ने जामनगर में एक विश्व स्तरीय खेल संग्रहालय के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने जिले को सुंदर, सुरक्षित बनाने और यातायात के साथ-साथ रेलवे फाटकों से मुक्त करने के प्रति भी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुजरात हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक समृद्ध राज्य बनेगा। सीएम ने विभिन्न उद्योगों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध पानी की आपूर्ति करने के लिए 121 करोड़ के काम का ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, 20 परियोजनाएं सड़क निर्माण विभाग के पंचायत को 24 करोड़ के साथ 44 करोड़ रुपए की 7 परियोजनाएं कॉर्पोरेशन के लिए और 133 करोड़ की 5 अन्य परियोजनाएं समर्पित किए।

Vijay Rupani

इसके अलावा 40 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की नींव रखी गई। 17 करोड़ की विकास परियोजनाओं जामनगर की जनता को समर्पित किया गया। वहीं संपत्ति की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए रूपामी ने कहा कि, हमने असामाजिक तत्वों को दंडित करने के लिए सख्त कानून बनाए हैं।

जामनगर में बनने वाले वर्ल्ड क्लास म्यूजियम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस स्पोर्ट्स म्यूजियम का नाम सर जाम रंजीत सिंहजी होगा। वहीं  राज्य में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड वैक्सीन पर बात करते हुए रूपाणी ने कहा कि गुजरात के 161 स्थानों पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन दी जाएगी। वह और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सिविल अस्पताल अहमदाबाद से टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

CM VIJAY RUPANI GUJRAT

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में महामारी के दौर में भी विकास का काम नहीं रूका, कोरोना काल में भी 25,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता, पोषण और शिक्षा के त्रिवेणी संगमरूपी अक्षयपात्र फाउंडेशन द्वारा बनाए गए हैप्पीनेस किट बच्चों को प्रदान किए।