newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: मिशन शक्ति को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधना प्रियंका गांधी को पड़ गया मंहगा, लोगों ने कर दी फजीहत

Congress Leader priyanka gandhi on mission Shakti: मिशन शक्ति (Mission Shakti) को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Govt) पर निशाना साधना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को मंहगा पड़ गया है।

नई दिल्ली। मिशन शक्ति (Mission Shakti) को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Govt) पर निशाना साधना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को मंहगा पड़ गया है। दरअसल उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के संदर्भ में आरंभ किया गया ‘मिशन शक्ति’ अभियान विफल साबित हुआ है। हालांकि उनका ये ट्वीट को यूजर्स को रास नहीं आया, और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा डाली। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी।

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा। युवती को जलाने वालों के खिलाफ 1 महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

मिशन शक्ति को लेकर यूपी सरकार पर ट्वीट करना कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को मंहगा पड़ गया। यूजर्स ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए फजीहत कर डाली। एक यूजर ने लिखा, महाराष्ट्र में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं पर बलात्कार और अत्याचार की कई घटनाएं हुई है लेकिन ठाकरे सरकार की डर से प्रियंकाजी और राहुल जी ने आज तक एक बार भी निंदा नही की। शर्म तो आती नही इन्हें अपने दोगलेपन पर।

 

बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान को लेकर सवाल खड़े करती रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा है कि वो बताएं मिशन शक्ति कितना सफल रहा? प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा?