newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वाराणसी में मोदी किट को लेकर आपसी झड़प, कई घायल

समूचे इलाके को सील कर दिया गया है। एसपीआरए मारतंड प्रताप सिंह ने इस घटना को जातीय संघर्ष बताया है। वो यह नहीं बता सके कि विवाद किस बात शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

नई दिल्ली। फूलपुर पुलिस थाना क्षेत्र के थाना गांव में शनिवार की शाम मोदी किट को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मुसहर समुदाय के लोग उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इस हमले में फूलपुर के इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। खबर है कि उग्र भीड़ ने पुलिस का टियर गन और एक मोबाइल छीन लिया है। पुलिस की एक बाइक भी कूंच दी गई है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना गांव में जमकर तांडव मचाया। कई मुसहरों की मड़इयां फूंक दी गई हैं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। समूचे इलाके को सील कर दिया गया है।

Modi Kit
घटनाक्रम के मुताबिक फूलपुर थाना क्षेत्र के थाना गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मोदी किट (अनाज) को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष गांव के दबंगों का था और दूसरा मुसहरों का। बताया जा रहा है कि विवाद का असली कारण मुसहरों को मोदी किट न दिया जाना था। मुसहर समुदाय का कहना था कि वो भी बीजेपी के समर्थक हैं। उन्हें भी मोदी किट का खाद्यान्न दिया जाए।

up police
इस घटना को आगामी प्राधानी के चुनाव को भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस गांव में दो मुसहर बस्तियां हैं। दोनों दोनों बस्तियों के लोग गोलबंद होकर दूसरे पक्ष से भिड़ गए थे। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मारतंड प्रताप सिंह समेत तमाम पुलिस अफसर व कई थानों फोर्स आरोपितों को पकड़ने में जुटी हुई है।

Modi Kit fight
समूचे इलाके को सील कर दिया गया है। एसपीआरए मारतंड प्रताप सिंह ने इस घटना को जातीय संघर्ष बताया है। वो यह नहीं बता सके कि विवाद किस बात शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।