newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona vaccine: भारत ने रचा कीर्तिमान, वैक्सीनेशन में तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में लगे इतने डोज

Corona vaccine: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, देश ने स्थापित किया नया कीर्तिमान! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के #SabkoVaccineMuftVaccine अभियान ने 1.09 करोड़ से अधिक डोज के अपने पिछले कीर्तिमान को तोड़ते हुए आज नया कीर्तिमान बनाया। देश में आज इससे अधिक टीके अब तक लग गए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। सभी देशवासियों को बधाई!

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में मोदी सरकार पूरी मुस्तैद से काम कर रही है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच भारत में वैक्सीन अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का लगातार नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बीच मंगलवार को वैक्सीनेशन में तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। शाम छह बजे तक 1.09 करोड़ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जो एक दिन में अबतक हुआ सबसे अधिक टीकाकरण है। 5 दिन के अंदर ऐसा दूसरी बार हुआ जब एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाई गई है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्विटर के जरिए दी है। इससे पहले 27 अगस्त को देशभर में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई थी।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, देश ने स्थापित किया नया कीर्तिमान! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के #SabkoVaccineMuftVaccine अभियान ने 1.09 करोड़ से अधिक डोज के अपने पिछले कीर्तिमान को तोड़ते हुए आज नया कीर्तिमान बनाया। देश में आज इससे अधिक टीके अब तक लग गए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। सभी देशवासियों को बधाई!

मनसुख मंडाविया ने आगे बताया कि, देश में 50 करोड़ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है।

मंगलवार को  स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 30,941 नए मामले सामने आए। जबकि 350 लोगों की मौत हुई है।