newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली विधानसभा चुनाव : 70 सीटों पर मतदान समाप्त, रात आठ बजे तक 58.40 प्रतिशत वोटिंग

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 672 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। दिल्ली में लगभग 1.47 मतदाता हैं, जिनमें 2.08 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेंगे। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 672 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। दिल्ली में लगभग 1,47,86,382 मतदाता हैं, जिनमें 2.08 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेंगे। मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली में वर्ष 2015 में पिछले विधानसभा चुनाव में 67.12 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्ली में 81,05,236 पुरुष मतदाता, 66,80,277 महिला मतदाता और 869 तीसरे लिंग के मतदाताओं के लिए कुल 13,570 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

लाइव अपडेट-

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में रात आठ बजे तक 58.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के आंकड़े से यह जानकारी मिली है। दिल्ली में वर्ष 2015 में पिछले विधानसभा चुनाव में 67.12 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि इस बार का मतदान प्रतिशत काफी कम है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 बजे तक 44.52% मतदान हुए

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपराह्न 5.30 बजे तक 52.95 फीसदी मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपराह्न् चार बजे तक 42.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप से यह आंकड़े प्राप्त हुए हैं।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक 28.14 फीसदी वोटिंग हुई।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की शुरुआत भले धीमी हुई हों, लेकिन सुबह 12 बजे तक करीब 16 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने औरंगजेब रोड के पोलिंग बूथ नंबर 81 और 82 पर मतदान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने दिल्ली में अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी ने निर्माण भवन बूथ में अपना वोट डाला. प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने अधिकार स्पष्ट कीजिए और वोट डालिए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन में मौजूद राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर में ड्यूटी के दौरान एक चुनाव अधिकारी की मौत हो गई है। ये घटना पोलिंग बूथ के अंदर मौत बाबरपुर प्राइमरी स्कूल में हुई है।

दिल्ली में सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस बार भी सीएम केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सब्बरवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने साउथ एक्सटेंशन पार्ट -2 के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान किया।

दिल्ली के एलजी अनिल बैजल और उनकी पत्नी माला बैजल ने ग्रेटर कैलाश के बूथ में अपना वोट डाला।

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन अपनी मां रतन देवी के साथ कृष्णा नगर के पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे हैं। भाजपा के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया और AAP के एस के बग्गा यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

जस्टिस आर भानुमति तुगलक क्रेसेंट के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्युमैनिटीज एजुकेशन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

दिल्ली के मॉडल टाउन से भाजपा से उम्मीदवार और मौजूदा विधायक कपिल मिश्रा ने वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि राजतिलक की तैयारी करो, भगवाधारी आ रहे हैं।

Kapil Mishra

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में अपना वोट डाला।

दिल्ली के शाहीन बाग में मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। शाहीन पब्लिक स्कूल ओखला में बड़ी संख्या में वोटर दिख रहे हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुगलक क्रेसेंट के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्युमैनिटीज एजुकेशन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का मूल अधिकार है। इसमें अपना योगदान देना आवश्यक है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया सुबह सवेरे मतदान के लिए मयूर विहार फेज-2 पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता बेहतर शिक्षा और अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करेगी।