newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली चुनाव 2020: भाजपा नेताओं ने शुरू किया प्रचार अभियान, डॉ. अनिल जैन चुनावी मैदान में पहुंचे

भाजपा चुनाव समिति, जिसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन सहित 15 वरिष्ठ नेता शामिल हैं, अपनी ‘चुनावी रणनीति’ के तहत केजरीवाल सरकार की शासन व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी भी अपने 40 स्टार प्रचारकों के साथ चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरी हुई है। भाजपा के स्टार प्रचारकों ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने अभियान को इसके तहत आगे बढ़ाया है।Anil-Jain BJP

पिछले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने जहां सड़कों पर पदयात्राएं कीं, रोड शो किया और मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। वहीं भाजपा के स्टार प्रचारक भी लगातार पदयात्राएं कर रहे हैं, लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए जनसभाएं कर रहे हैं वहीं मतदाताओं तक सुगमता से अपनी पहुंच बनाने के लिए डोर टू डोर कैंपेन भी कर रहे हैं। वहीं भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार केजरीवाल सरकार पर भी तंज कसते रहे हैं और शहर की दुर्दशा के लिए उनको जिम्मेदार भी बता रहे हैं।

भाजपा चुनाव समिति, जिसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन सहित 15 वरिष्ठ नेता शामिल हैं, अपनी ‘चुनावी रणनीति’ के तहत केजरीवाल सरकार की शासन व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।

दिल्ली चुनाव में डॉ. अनिल जैन की कैंपेन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, डॉ. अनिल जैन AAP सरकार के खराब प्रदर्शन को उजागर करते हुए दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में प्रचार कर रहे हैं और वह भाजपा पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को तैयार कर रहे हैं। वह केजरीवाल सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान कर कैसे मतदाता अपने भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं इसके बारे में भी बता रहे हैं।


पिछले कुछ दिनों में, डॉ. अनिल जैन ने कई डोर-टू-डोर अभियानों में भाग लिया है। बुरारी, बादली, कालकाजी निर्वाचन क्षेत्रों में उन्होंने कई बैठकें में भी हिस्सा लिया है। वह लोगों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की करते रहे हैं।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के लिए सार्वजनिक रूप से समर्थन की घोषणा के बाद दिल्ली का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

डॉ. जैन मनीष सिसोदिया की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली चुनावों को सांप्रदायिक रूप देने के लिए AAP नेताओं पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं।

अनिल जैन मनीष सिसोदिया की इस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह चुके हैं कि जब (डिप्टी सीएम) मनीष सिसोदिया ने (शाहीन बाग के लिए) अपना समर्थन दिया, तो वह अपने मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। जब (सीएम) अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम (भाजपा) हिंदुओं को नागरिकता देकर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं, तो वह दिल्ली बड़ी आबादी को पाकिस्तानी कह रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि जब अन्य पार्टी मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश करेगी, तो हिंदू हमारा समर्थन करेंगे। यह भाजपा की तरफ से तैयार किया गया नैरेटिव नहीं है, यह जनभावना है। उन्होंने कहा कि (हमारे विरोधियों ने) इसे हिंदू-मुस्लिम चुनाव बना दिया है।

विधानसभा चुनावों में, AAP और कांग्रेस ने बार-बार आरोप लगाया है कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए CAA विरोध पर माहौल का ध्रुवीकरण कर रही है, लेकिन भाजपा ने इन दावों का सिरे से खंडन किया है और दावा किया कि जो देश को टुकड़ों में बांटना चाहते हैं हम उसका विरोध कर रहे हैं।