newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alka Lamba: ‘कुछ तो शर्म करो केजरीवाल जी’, पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस नेता अलका लांबा, किया ये दावा

उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी। एक समय मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान से अपील कर रहा हूं कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने को दे रहे हो, वो एक दिन पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर आज यानी की बुधवार को पंजाब पुलिस पहुंची थी। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चागोशियों का बाजार गुलजार हो गया। इससे पहले कविराज कुमार विश्वास के घर भी पंजाब पुलिस दस्तक दे चुकी थी। जिसके बाद पुलिस आज अलका के घर पर अपनी आमद दर्ज कराने गई थी। खबरों की माने तो कांग्रेस नेता के खिलाफ कई धाराओं में केस भी दर्ज किया गया है। इससे पहले कविराज ने पंजाब पुलिस के अपने घर आने की सूचना खुद ही दी थी। जिसमें उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी। एक समय मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान से अपील कर रहा हूं कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने को दे रहे हो, वो एक दिन पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

Punjab Police reaches out at Congress leader Alka Lamba residence

वहीं, अलका लांबा ने भी पुलिस के आने की सूचना खुद ट्वीट कर दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि, अब समझ आ रहा होगा कि AAP को पुलिस क्यों चाहिए थी। BJP की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए. थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी। इस बीच पंजाब पुलिस ने अलका लांबा के खिलाफ कई धाराओं में केस भी दर्ज  किया है, जिसमें 153, 153ए, 323, 341, 506, 120 शामिल है। चलिए, अब यह सब कुछ जानने के बाद आप यह भी जान लीजिए कि आखिर पूरा माजरा क्या है, जिसकी वजह से अभी दोनों ही नेताओं को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंच गई पंजाब पुलिस, ट्वीट कर दी जानकारी

जानिए पूरा माजरा

दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव से पूर्व कविराज कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने केजरीवाल के संदर्भ में कहा था कि अगर हमारी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने में सफल रही, तो मैं वहां का मुख्यमंत्री बन जाऊंगा या अगर पंजाब एक स्वतंत्र राष्ट्र बना तो मैं उस स्वतंत्र राष्ट्र का प्रथम प्रधानमंत्री बन जाऊंगा। अब यह माजरा संवेदनशील है, जिसकी अभी पंजाब पुलिस जांच कर रही है। जिसे लेकर आज यानी की बुधवार को पुलिस कुमार विश्वास और अलका लांबा के घर पहुंची थी।