newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: पंजाब में कांग्रेस साफ, अमित शाह की मौजूदगी में BJP का दामन थाम सकते हैं कई कांग्रेसी नेता..!

Punjab: ध्यान रहे कि पिछले कुछ दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कई कांग्रेसी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी बीजेपी का दामन थामा था। जिसके बाद इसे पार्टी में सबसे बड़े भितरघात के रूप में देखा गया था। वहीं, इस संदर्भ में अभी तक किसी भी कांग्रेसी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नई दिल्ली। वैसे तो कांग्रेस के दिन 2014 से ही कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से देश की सर्वाधिक पुरानी पार्टी की बदहाली अपने चरम पर पहुंच चुकी है। राजस्थान से लेकर पंजाब तक की पार्टी इकाई में उथल-पुथल का सिलसिला जारी है। ऐसी स्थिति में पार्टी आलाकमान भी लाचार, बेबस और असहाय नजर आ रहे हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। अब इसी बीच पंजाब से कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि आज यानी की शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कई कांग्रेसी नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़ और बलबीर सिद्धू, पूर्व कांग्रेस नेता केवल ढिल्लों, पूर्व अकाली नेता सरूप सिंगला आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

amit shah

ध्यान रहे कि पिछले कुछ दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कई कांग्रेसी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी बीजेपी का दामन थामा था। जिसके बाद इसे पार्टी में सबसे बड़े भितरघात के रूप में देखा गया था। वहीं, इस संदर्भ में अभी तक किसी भी कांग्रेसी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब ऐसी स्थिति में इस पूरे मसले को लेकर पार्टी की तरफ से क्या कुछ प्रतिक्रिया सामने आती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।

वहीं, आपको बता दें कि आज यानी की शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ स्थित बीजेपी मुख्यालय में पहुंचेंगे। इसके उपरांत रात आठ बजे पंचकूला स्थित आवास पर जाएंगे। जहां वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में जिलाधिकारियों, पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों संग बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में पंजाब में आगामी दिनों में पार्टी की स्थिति दुरूस्त करने की दिशा में रूपरेखा तैयार की जाएगी। विदित है कि विगत दिनों पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी थी। जिसको ध्यान में रखते हुए शाह का उपरोक्त दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अब ऐसी स्थिति में उक्त दौरा पार्टी की हालिया स्थिति में क्या कुछ परिवर्तन लेकर आता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए ।न्यूज रूम पोस्ट.कॉम