newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: मैनपुरी रैली में मुलायम सिंह भूले बेटे अखिलेश का नाम?, पास खड़े सांसद धर्मेंद्र यादव ने दिलाई याद

UP Election 2022: दरअसल सपा संरक्षक मुलायम सिंह जनसभा को संबोधित करते हुए सपा उम्मीदवार का नाम भूल बैठे। जिसके बाद वहा मंच पर मौजूद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनको याद दिलाते है कि यहां से अखिलेश यादव प्रत्याशी है। बता दें कि मैनपुरी के करहल सीट से मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी मैदान में है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। 10 फरवरी को पहले और 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान हो चुके है। वहीं अब तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। तीसरे चरण के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान डाले जाएंगे। वहीं यूपी तीसरे चरण के लिए  चुनावी प्रचार भी तेज है। यूपी चुनाव में पहली बार प्रचार मैदान में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उतरे। मुलायम सिंह ने यूपी के विधानसभा चुनाव में आज पहली जनसभा को संबोधित किया। मैनपुरी के करहल में सपा कैंडिडेट और अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए प्रचार में उतरे मुलायम सिंह ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

लेकिन अपनी पहली चुनावी रैली में मुलायम सिंह यादव एक बड़ी गलती कर बैठे। दरअसल, सपा संरक्षक मुलायम सिंह जनसभा को संबोधित करते हुए सपा उम्मीदवार का नाम भूल बैठे। वह अखिलेश यादव को जिताने की अपील करना ही भूल गए और इतना ही नहीं भाषण को खत्म करने लगे। जिसके बाद वहां मंच पर मौजूद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनको याद दिलाते है कि यहां से अखिलेश यादव प्रत्याशी है। बता दें कि मैनपुरी के करहल सीट से मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी मैदान में है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक तरफ जहां लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की क्लास लगाई तो दूसरी ओर, मुलायम सिंह यादव को आराम करने की सलाह दे डाली। मनीष नाम के एक यूजर ने लिखा, मुलायम सिंह यादव जी अस्वस्थ है सांस इनकी फूल रही है लेकिन विडम्बना देखिये की इनके पुत्र इस बात को दरकिनार करते हुए इनको मंच पर खड़ा कर दिया भाषण के लिए।