newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi in Manipur: राहुल गांधी के काफिला को मणिपुर जाने से रोका, तो भड़की कांग्रेस

Rahul Gandhi in Manipur: सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि आगे के एरिया में हिंसा हो रही है। इसी वजह से राहुल गांधी और उनकी टीम को आगे जाने से मना किया गया है। बता दें कि मणिपुर में पिछले कुछ समय से तनाव नजर आ रहा है इसी बीच राहुल गांधी मणिपुर के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करना चाह रहे थे। जगह-जगह पर राहत कैंप बनाए गए है वहां पीड़ितों से मुलाकात करना जा रहे थे।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहल गांधी आज मणिपुर के दौरे पर हैं। इसी बीच राहुल गांधी के काफिले को इंफाल एयरपोर्ट से आगे विष्णुपुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोक दिया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए राहुल गांधी को विष्णुपुर चेक पोस्ट पर रोक दिया है। कांग्रेस नेता मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से सीधे मिलने जा रहे थे। लेकिन उन्हें इंफाल से 20 किलोमीटर ही आगे बढ़ पाए है। इसके बाद पुलिस अशांति का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। वहीं राहुल गांधी को मणिपुर जाने से रोकने पर कांग्रेस पार्टी भड़क गई। कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया। बता दें कि राहुल गांधी मणिपुर में 2 दिन रहेंगे। 29 जून और 30 जून को मणिपुर के हालातों पर लोगों से मुलाकात करेंगे और राहत शिविरों का दौरा करते हुए पीड़ितों का हाल चाल जानेंगे। साथ ही इंफाल और चुराचंदपुर में सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से वार्तालाप करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि आगे के एरिया में हिंसा हो रही है। इसी वजह से राहुल गांधी और उनकी टीम को आगे जाने से मना किया गया है। बता दें कि मणिपुर में पिछले कुछ समय से तनाव नजर आ रहा है इसी बीच राहुल गांधी मणिपुर के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करना चाह रहे थे। जगह-जगह पर राहत कैंप बनाए गए है वहां पीड़ितों से मुलाकात करना जा रहे थे।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का ट्वीट

वहीं राहुल गांधी को मणिपुर जाने से रोकेने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, मणिपुर जाने से राहुल गांधी को रोक सकते हो, लेकिन में छाने से कैसे रोकोगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा,”राहुल गांधी मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। BJP सरकार ने पुलिस लगाकर उन्हें रास्ते में रोक दिया। राहुल शांति का संदेश लेकर मणिपुर गए हैं। सत्ता में बैठे लोगों को शांति, प्रेम, भाईचारे से सख्त नफरत है। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए… ये देश गांधी के रास्ते पर।”

बता दें कि मणिपुर में हिंसा होने के बाद से कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा में हमलावर है। कांग्रेस पहले ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग कर चुकी है। इससे पहले 24 जून केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक की थी।