newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmers Protest: किसानों के ‘काला दिवस’ पर अखिलेश यादव को ट्वीट करना पड़ा महंगा, लोगों ने जमकर उड़ाई धज्जियां

Farmers Protest: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, बहाकर अपना ख़ून-पसीना जो दाने पहुँचाता घर-घर, ‘काला दिवस’ मना रहा है, आज वो देश का ‘हलधर’, भाजपा सरकार के अहंकार के कारण आज देश में किसानों के साथ जो अपमानजनक व्यवहार हो रहा है उससे देश का हर नागरिक आक्रोशित है। हमारे हर निवाले पर किसानों का क़र्ज़ है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के 6 महीने पूरे होने के अवसर पर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर देशभर में किसान ‘काला दिवस’ मना रहे है, और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के इस प्रदर्शन को देश की कई विपक्षी पार्टियों ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों के काला दिवस पर समर्थन करते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। लेकिन ट्विटर के जरिए किसान आंदोलन का समर्थन करना और केंद्र सरकार पर निशाना साधने के चक्कर में वह खुद सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। इतना ही लोगों ट्विटर पर सपा प्रमुख को जमकर लताड़ भी लगाई।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, बहाकर अपना ख़ून-पसीना जो दाने पहुँचाता घर-घर, ‘काला दिवस’ मना रहा है, आज वो देश का ‘हलधर’, भाजपा सरकार के अहंकार के कारण आज देश में किसानों के साथ जो अपमानजनक व्यवहार हो रहा है उससे देश का हर नागरिक आक्रोशित है। हमारे हर निवाले पर किसानों का क़र्ज़ है।

लोगों ने लगाई अखिलेश यादव की क्लास 

अखिलेश यादव के ट्वीट पर लोगों ने रिट्वीट करते हुए जमकर निशाना साधा। एक यूजर ने सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए लिखा, ऐसे बोल रहे हैं जैसे 25 वर्ष – 20 वर्ष शासन करके किसानों का उद्धार कर दिया था, हमारे देश के अन्नदाता हमारे किसानों को सोने की थाली में खाना परोसा था, मोदी जी ने आते ही, लाल टोपी द्वारा दिए गए सोने की थाली को छीन लिया क्या ? इतने दोगले मानसिकता पैदाइशी है या कोई कोर्स किया है ?।