newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: सपा प्रवक्ता ने हिंदू धर्म का अपमान करने पर DMK पर बोला हमला, नाराज हुए मुस्लिम यूजर्स ने किया पलटवार

Uttar Pradesh: उन्होंने कहा, ”DMK नेता आये दिन अपमानजनक शब्द बोल रहे हैं क्या वे हिन्दू धर्म त्याग चुके हैं? यदि वे ईसाई धर्म स्वीकार कर चुके हैं फिर हिंदू धर्म की आलोचना कैसे कर सकते हैं? जिन्हें हिन्दू धर्म नहीं पसंद वे बौद्ध धर्म या कोई धर्म स्वीकार कर लें पर आलोचना बन्द करें। इसपर सख्त कानून बनना चाहिए नहीं तो हिन्दू धर्म की मान मर्यादा सब तार तार हो जायेगी।”

नई दिल्ली। डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार ने बीते दिन संसद में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने हिंदी भाषी राज्यों को गौमूत्र राज्य बताया था। हालांकि विवाद बढ़ने सेंथिल ने आज लोकसभा में अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली। वहीं सेंथिल कुमार के गौमूत्र वाले बयान पर भाजपा ने जमकर प्रहार किया। इसी बीच अब समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने हिंदू धर्म का अपमान करने डीएमके सांसद सेंथिल कुमार की जमकर क्लास लगाई। हालांकि डीएमके सांसद को घेरने के चक्कर में वो खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुस्लिम यूजर्स के निशाने पर आ गए।

सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, मजाल है कोई इस्लाम धर्म की खिल्ली उड़ा ले मुस्लिम समाज अपने धर्म की रक्षा करता है और जान देने को तैयार रहता है। दूसरी तरफ कुछ सिरफिरे हिन्दू आये दिन अपने देवी-देवताओं, वेद पुराण, संस्कृति और परम्परा की आये दिन उपहास उड़ा रहे हैं।”

आगे उन्होंने कहा, ”DMK नेता आये दिन अपमानजनक शब्द बोल रहे हैं क्या वे हिन्दू धर्म त्याग चुके हैं? यदि वे ईसाई धर्म स्वीकार कर चुके हैं फिर हिंदू धर्म की आलोचना कैसे कर सकते हैं? जिन्हें हिन्दू धर्म नहीं पसंद वे बौद्ध धर्म या कोई धर्म स्वीकार कर लें पर आलोचना बन्द करें। इसपर सख्त कानून बनना चाहिए नहीं तो हिन्दू धर्म की मान मर्यादा सब तार तार हो जायेगी।”

मुस्लिम यूजर्स ने सपा नेता पर साधा निशाना-

हालांकि सपा नेता आईपी सिंह डीएमके सांसद को घेरने के चक्कर में खुद सोशल मीडिया पर मुस्लिम यूजर्स के निशाने पर आ गए। कई मुस्लिम यूजर्स ने सपा नेता के बयान पर पलटवार किया। Talib ansari नाम के यूजर ने लिखा, ”इसमें बिना वजह मुस्लिमों का नाम कियूं घसीट रहे हो तुम जैसे लोगो की वजह से ही सपा का अस्तित्व ख़त्म होने के कगार पर है।”

दूसरे यूजर ने लिखा, ”अखिलेश यादव जी आपके कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय को टारगेट कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय आपसे नाराज हो जायेगा।”

नवीन कुमार यूजर ने लिखा, ”धर्म से क्या मिलता है?? रोटी कपड़ा या मकान?”