newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: योगी राज में दंगाइयों की आई शामत, यूपी पुलिस ने अबतक 333 उपद्रवियों को धर दबोचा

Uttar Pradesh: आंकड़ों के मुताबिक, 9 जिलों में 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इन एफआईआर के आधार पर अब तक 333 उपद्रवियों को उनके नतीजे का परिणाम भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा 92 आरोपी प्रयागराज में गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा सहारनपुर में 81, हाथरस में 51, मुरादाबाद 40, अंबेडकर नगर में 41, फिरोजाबाद में 17, अलीगढ़ में 6 और जालौन में 5 उपद्रवी धर दबोचा जा चुके हैं।

नई दिल्ली। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन पैगंबर मोहम्मद के अपमान को मुद्दा बनाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसा और उपद्रव करने वालों पर योगी आदित्यनाथ सरकार की पुलिस का एक्शन जारी है। हिंसा और पत्थरबाजों को योगी सरकार चिन्हित कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी क्रम में यूपी सरकार ने राज्य में दंगाई करने वाले 333 लोगों पर शिकंजा कस दिया है।

Kanpur

आंकड़ों के मुताबिक, 9 जिलों में 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इन एफआईआर के आधार पर अब तक 333 उपद्रवियों को उनके नतीजे का परिणाम भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा 92 आरोपी प्रयागराज में गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा सहारनपुर में 81, हाथरस में 51, मुरादाबाद 40, अंबेडकर नगर में 41, फिरोजाबाद में 17, अलीगढ़ में 6 और जालौन में 5 उपद्रवी धर दबोचा जा चुके हैं।

यहां देखिए लिस्ट-

बता दें कि इससे पहले रविवार को प्रयागराज हिंसा का ‘मास्टरमाइंडट’ जावेद अहमद उर्फ पंप पर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया था। यूपी प्रशासन ने जावेद अहमद के अलीशान घर पर बुलडोजर चलाया था। प्रशासन और यूपी पुलिस की मौजूदगी में 3 जेसीबी की सहायता से जावेद के घर को जमींदोज कर दिया था। बता दें कि जावेद पंप की घर कीमत तकरीबन 5 से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस को जावेद पंप के घर से अवैध हथियार और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ था।