नई दिल्ली। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना बनी हैं। सुप्रिया ने बुधवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बयान का हवाला देकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। सुप्रिया का बयान आने पर यूजर्स ने उनकी समझ पर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस को भी फटकार लगा दी। यूजर्स की इस ट्रोलिंग का सुप्रिया जवाब भी नहीं दे सकीं। यूजर्स ने सुप्रिया से क्या कहा, उससे पहले आपको बताते हैं कि कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी के बारे में अशोक गहलोत की किस बात का उदाहरण देते हुए बयान दिया था।
दरअसल, मोदी पिछले दिनों राजस्थान के मानगढ़ धाम गए थे। वहां आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को मोदी ने याद किया था। मंच पर अशोक गहलोत भी थे। गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम लेते हुए कहा था कि गांधी के देश से होने की वजह से ही विदेश में पीएम के तौर पर मोदी का सम्मान किया जाता है। सुप्रिया ने गहलोत के इसी बयान का हवाला दिया था और उसमें नेहरू, मौलाना आजाद वगैरा का भी नाम जोड़ा था। जबकि, गहलोत ने सिर्फ गांधीजी का नाम लिया था। उनकी इस गलतबयानी पर भी लोग भड़क गए। सुप्रिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा था, उसे पहले आप सुनिए।
मोदी जी को तो भरी सभा में – दो और मुख्यमंत्रियों के सामने गांधी और नेहरू के देश से होने का महत्व समझाया श्री अशोक गहलोत ने!
लोकतंत्र को तार तार करने के उनके काले कारनामों और गोडसे के उपासकों को संरक्षण देने के लिए जन सभा में शर्मिंदा किया गया
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) November 2, 2022
सुप्रिया ने मोदी पर निशाना साधने वाला बयान अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इसके बाद ही यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। जमकर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई जाने लगी। कई यूजर्स ने अखबार में छपी मोदी-गहलोत की अलग मीटिंग का हवाला दिया। इन यूजर्स ने सुप्रिया की समझ पर सवाल भी उठाए। बता दें कि दो दिन पहले भी सुप्रिया को अपने बयान की वजह से ही सोशल मीडिया पर निशाना बनना पड़ा था। तब लोगों ने उनके पत्रकारिता के करियर का हवाला देकर ट्रोल किया था। बहरहाल, ताजा मामले में आप पढ़िए कि यूजर्स ने किस तरह सुप्रिया को फटकार लगाई…
कांग्रेस वालों की कांग्रेस वाले ही लगा देते हैं और प्रवक्ता कभी जिंदगी में समझ नहीं पाते। पहले तुम इनकी तारीफ करते हो और बाद में पार्टी छोड़ कर जाते तो बोलते हैं। पार्टी ने बहुत कुछ दिया है निजी स्वार्थ के लिए छोड़ गए। 10 मिनट में सीएम ने पीएम से सॉरी फील किया होगा।? pic.twitter.com/yPAhlzTn2m
— Dev Gurjar (@Devgurjar111111) November 3, 2022
राजस्थान देखो https://t.co/NhqZ5Iv3dp
— Bhupendra (@Htqwertyht) November 2, 2022
Aa gyi Nehru ke naam ka credit kene, chal Aksai chin ka credit bhi Nehru ko de na. Jab rone baith jate hain. Gali bakne aa jate hain. Keh dia ki on the footsteps of great grand father. Sare congressi wasp dunk marne ke liye chhate se nikal aa jate hain.
— S krishnan (@krishnan_suman) November 3, 2022
Mam, waise to gehlot ji ne nehru ka naam ni liya, unhone kaha ki ye desh Gandhi ki dharti hai. aur hum or modi ji bhi mante hain ki desh Gandhi ki dharti hai, asali wale Gandhi ki.
waise unhone nehru ka naam ni liya gussa mat hona unse .
— Ankur mittal ?? (@AnMttl) November 3, 2022
देवी जी काश आपको उतने वोट मिलते जितने आपके ट्वीट पर लाइक आते हैं।
बड़ी अजीब विडंबना है आप सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन जब चुनावी रण क्षेत्र में उतरती हैं तो आप की जमानत जप्त हो जाती है।— Rajesh Sharma (@Rajesh290165) November 3, 2022