नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में है। कांग्रेस की इस पदयात्रा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार भारत जोड़ो यात्रा के एक पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस की ये पदयात्रा केरल के एर्नाकुलम में पहुंची। वैसे ही कार्यकर्ताओं को एक ऐसी गलती का सामना करना पड़ा जिसकी उम्मीद पार्टी ने भी नहीं की होगी। दरअसल पोस्टर में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विनायक दामोदर सावरकर की फोटो भी लगी दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस के पोस्टर में रविंद्रनाथ टेगौर, गोविंद वल्लभ पंत, वीर सावरकार, चंद्र शेखर आजाद समेत कई स्वतंत्रता सेनानी नजर आ रहे है। हालांकि जैसे ही कांग्रेस को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो पोस्टर से कार्यकर्ता सावरकर की तस्वीर हटा देते है और महात्मा गांधी की फोटो को बैनर में लगाने लगते है।
वहीं मामला तूल पकड़ने पर कांग्रेस ने सफाई दी है। पार्टी का कहना है कि पोस्टर में सावरकर की तस्वीर प्रिंटिंग मिस्टेक की वजह से छप गई है। उधर अब राहुल गांधी के पोस्टर में सावरकर की तस्वीर लगाने पर सियासत गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने बैनर में सावरकर की फोटो लगाने पर कांग्रेस को निशाने पर लिया है।
#WATCH | Kerala: Picture of VD Savarkar being covered by a picture of Mahatma Gandhi on the campaign poster of ‘Bharat Jodo Yatra’ that was put up in Kochi earlier today pic.twitter.com/krjnX1r0Uy
— ANI (@ANI) September 21, 2022
भाजपा का कांग्रेस पर वार-
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भारत जोड़ो यात्रा की फोटो शेयर की है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि, ”सच और इतिहास छिपाए नहीं छिपता। इसीलिए राहुल गांधी वीर सावरकर के विषय में लगातार झूठ परोसते जा रहे है। आज उन्हीं कार्यकर्ता ने उन्हीं के भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में वीर सावरकर को महान वीर सपूत माना है और राहुल गांधी के मुंह पर ये करारा तमाचा है।”
Oops! It seems all attempts by Rahul to obfuscate history did not work! Veer Savarkar against whom Rahul has been spewing lies was exposed when his #BharatJodo Yatra in Aluva, Ernakulam
carried posters of Veer Savarkar !Later on they tried to cover it up ! Savarkar Zindabad pic.twitter.com/XpZAHHcGzE
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) September 21, 2022
भाजपा के आईटी सेल के प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी कांग्रेस के पोस्टर में विनायक दामोदर सावरकर की फोटो लगाने पर राहुल गांधी और पार्टी को निशाने पर लिया है। बता दें कि सावरकर को लेकर कांग्रेस और भाजपा की अलग-अलग राय है। भाजपा विनायक दामोदर सावरकर को स्वतंत्र सेनानी मानती है,जबकि कांग्रेस उनकी आजादी के आंदोलन को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़े करती रहती है।
Veer Savarkar’s pictures adorn Congress’s Bharat Jodo Yatra in Ernakulum (near airport). Although belated, good realisation for Rahul Gandhi, whose great grandfather Nehru, signed a mercy petition, pleaded the British to allow him to flee from Punjab’s Nabha jail in just 2 weeks. pic.twitter.com/i8KxicPl1y
— Amit Malviya (@amitmalviya) September 21, 2022
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 14 वां दिन है। कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में खत्म होगी। पांच महीने में 12 राज्यों से होकर ये पदयात्रा गुजरेगी।