newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Slim body tips: अगर चाहते है झट से वजन घटाना तो आज ही बदल दे ये आदतें, हफ्ते भर में दिखने लगेगा फर्क!

Slim body tips: अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिसे अगर आप अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो इससे आप बढ़ते वजन पर कंट्रोल कर सकते हैं। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाला खाना खाएं

नई दिल्ली। देश ही नहीं दुनिया में बढ़ता वजन लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी डाइट और अच्छी दिनचर्या लगभग नामुमकिन सा हो गया है। यही कारण है कि आज देश की आधी के करीब आबादी बढ़े वजन की समस्या से परेशान है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, चाहे वो बाहर का अनहेल्दी खाना हो या फिर आलस इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ ही वजन लगातार बढ़ने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ ही मेटाबॉलिज्म दर घटने लगता है। 40-45 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिसे अगर आप अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो इससे आप बढ़ते वजन पर कंट्रोल कर सकते हैं।

WEIGHT

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाला खाना खाएं

आपको अपनी डेली लाइफ में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। आप इसके लिए ग्रीन टी पिए। ये आपके लिए काफी लाभदायक होती है। रोजाना ग्रीन टी पीने से शरीर के वजन को आप कम करने के साथ ही सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित भी कर सकते हैं।

water

पानी पिए

पानी शरीर में मेटाबॉलिज्म को काफी बढ़ाता है। अगर आप शरीर की जरूरत के मुताबिक, पानी पीते हैं तो ये आपको बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। अगर आप आधा लीटर पानी पीते है तो ये एक घंटे तक आपके मेटाबॉलिज्म को 25% तक बूस्ट करने का काम करता है। इससे कैलोरी की मात्रा भी काफी तेजी से बढ़ती है।

sleep weight

भरपूर नींद लें

कई लोगों को आधी रात के बाद सोने की आदत होती है जो कि गलत है। नींद पूरी न होने के कारण भी वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में 8 घंटे की नींद जरूर लें और अपने खान-पान पर भी खासा ध्यान दें। अच्छा भोजन मेटाबॉलिज्म रेट अच्छी बनाता है। जो लोग ब्रेकफास्ट स्किप करते है उनका पूरा रूटीन खराब हो जाता है इसलिए ब्रेकफास्ट जरूर खाए।