newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस से हुई स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत

राजकुमारी के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से स्पेन की 86 साल की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। मारिया टेरेसा की मौत 26 मार्च को हुई थी। वो कोरोना से संक्रमित पाई गईं थी। पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली में यह पहली मौत है।

Spain Maria Teresa

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि देश-दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Maria Teresa

राजकुमारी के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उनके विचार काफी बेलाग थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। द सन के मुताबिक, प्रिंसेस के परिवार में और भी कई सदस्य हैं।

Maria Teresa dead body

बता दें कि पूरी दुनिया कोरोना से प्रभावित देशों में इटली के बाद स्पेन का नंबर है। स्पेन में कोरोना की वजह से तबाही मची हुई है। अब तक यहां 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्पेन और इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है जहां कोरोना वायरस सबसे पहले पनपा था। स्पेन की पार्लियामेंट ने यहां इमरजेंसी लगा दिया है जिसके अभी और बढ़ाए जाने की संभावना है।