नई दिल्ली। भारत में अब कोरोना में मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार के मुकाबले आज कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, और मौतों के आंकड़े में भी पहले की तुलना में काफी कमी देखी जा रही है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 44,111 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,02,362 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 738 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 4,01,050 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 57 हजार 477 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 2,96,05,779 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,95,533 है। बता दें कि भारत में 97 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से कम रिपोर्ट हुईं है।
भारत में #COVID19 के 44,111 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,02,362 हुई। 738 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,01,050 हो गई है।
57,477 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,05,779 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,95,533 है। pic.twitter.com/frt1UeJ1X1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,76,036 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,64,16,463 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 43,99,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,46,11,291 हुआ है।