newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi Attacks Congress: पीएम मोदी ने सहारनपुर की जनसभा में कांग्रेस और जिन्ना की मुस्लिम लीग की सोच को एक जैसा बताया, जानिए क्या दिया तर्क

Modi Attacks Congress: देश में लोकसभा चुनाव का माहौल बन गया है। इस माहौल को बनाने में एक तरफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन है। वहीं, विपक्ष के साझा हमलों का जवाब पीएम नरेंद्र मोदी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में एक जनसभा की।

सहारनपुर। देश में लोकसभा चुनाव का माहौल बन गया है। इस माहौल को बनाने में एक तरफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन है। वहीं, विपक्ष के साझा हमलों का जवाब पीएम नरेंद्र मोदी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में एक जनसभा की। इस जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को फिर निशाने पर लिया। मोदी ने सहारनपुर की जनसभा में मुस्लिम लीग का नाम लेते हुए कांग्रेस पर निशाना भी साधा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को मुस्लिम लीग से जोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस के घोषणापत्र से साबित हो गया है कि आज ये पार्टी भारत की आकांक्षाओं से पूरी तरह कट गई है। मोदी ने इसके बाद ही मुस्लिम लीग का नाम लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में वो सोच दिखती है, जो आजादी के आंदोलन के वक्त मुस्लिम लीग की थी। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की पूरी छाप है। उन्होंने ये भी कहा कि बाकी कांग्रेस में जो बचा है, उस पर वामपंथी हावी हैं। मोदी ने आगे कहा कि ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती।

अब सवाल ये है कि मोदी ने कांग्रेस और मुस्लिम लीग की सोच को आपस में क्यों जोड़ा? दरअसल, बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है कि वो देश के प्रति सोच का विरोध करती है। बीजेपी ये भी लगातार आरोप लगाती रहती है कि कांग्रेस के नेताओं के बयानों को पाकिस्तान भी उछालता है और भारत विरोधी दुष्प्रचार करता है। कांग्रेस के नेताओं के पाकिस्तान जाकर दिए गए बयानों को भी बीजेपी लगातार भारत विरोधी बताती रही है। भारत के खिलाफ सोच विभाजन के खलनायक मोहम्मद अली जिन्ना की भी रही है। शायद इसी वजह से पीएम मोदी ने कांग्रेस की सोच को पाकिस्तान बनाने वाली मुस्लिम लीग की सोच बताया है।