newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीमा विवाद को लेकर राहुल की राजनीति पर घायल जवान के पिता का करारा जवाब, अमित शाह ने भी कहा कुछ ऐसा

अब इस पर घाटी में घायल हुए जवान के पिता का वीडियो सामने आया है जिसमें वह बोल रहे हैं कि भारतीय सेना एक मजबूत सेना है और यह चीन को मुंहतोड़ जवाब देगी। राहुल गांधी इसमें राजनीति को लिप्त मत कीजिए। मेरे बेटे ने सेना में शामिल होकर लड़ाई लड़ी और वह इस लड़ाई को हमेशा जारी रखेगा।

नई दिल्ली। एक तरफ पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को लेकर देश में गुस्से का माहौल है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर राजनीति करने से बिल्कुल नहीं चूक रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीमा विवाद को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे है।

हालही में सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने गलवान घाटी में घायल हुए जवान के पिता का एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार को घेरा था। जिसमें वह बोल रहे थे कि कैबिनेट मंत्री गलवान घाटी की घटना के बारे में झूठ बोल रहे हैं। अब इस पर घाटी में घायल हुए जवान के पिता का वीडियो सामने आया है जिसमें वह बोल रहे हैं कि भारतीय सेना एक मजबूत सेना है और यह चीन को मुंहतोड़ जवाब देगी। राहुल गांधी इसमें राजनीति को लिप्त मत कीजिए। मेरे बेटे ने सेना में शामिल होकर लड़ाई लड़ी और वह इस लड़ाई को हमेशा जारी रखेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर के जरिए राहुल गांधी पर पलटवार किया है। अमित शाह ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट है, तो राहुल गांधी को भी तुच्छ राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।

इससे पहले शनिवार को राहुल ने को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रमण के बाद भारतीय क्षेत्र को आत्मसमर्पित कर दिया। यदि भूमि चीनी थी तो हमारे सैनिक क्यों मारे गए? वे कहां मारे गए?’